1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: पहली बार हिस्सा लेने जा रही टीम का ऐलान, दूसरे ही मैच में भारत से होगी भिड़ंत

T20 World Cup: पहली बार हिस्सा लेने जा रही टीम का ऐलान, दूसरे ही मैच में भारत से होगी भिड़ंत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 06, 2026 05:14 pm IST,  Updated : May 06, 2026 05:14 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 का अगले महीने आगाज होगा। ऐसे में सभी टीमें जमकर तैयारी कर रही है। इस बीच टूर्नामेंट के लिए चौथी टीम का ऐलान हो गया है।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
नीदरलैंड्स Image Source : @KNCBCRICKET/X

ICC Women's T20 World Cup 2026: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर एक नई टीम इतिहास रचने को तैयार है। पहली बार ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में कदम रखने जा रही नीदरलैंड्स की टीम ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इससे पहले इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की टीम को ग्रुप-ए में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के साथ रखा गया है। खास बात यह है कि टूर्नामेंट में अपने दूसरे ही मुकाबले में यह टीम भारत जैसी मजबूत प्रतिद्वंदी से भिड़ेगी, जिससे इस डेब्यू का रोमांच और भी बढ़ गया है। 

इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान बाबेट डे लीडे को सौंपी गई है। नीदरलैंड्स ने इस वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा था, जब उन्होंने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर्स के सुपर सिक्स स्टेज में तीनों मुकाबले जीतकर पहली बार इस टूर्नामेंट में जगह बनाई।

कप्तान ने टीम पर जताया भरोसा

कप्तान बाबेट डे लीडे ने इस ऐतिहासिक मौके को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और टीम के प्रदर्शन को लेकर भरोसा भी जताया। उन्होंने कहा कि हम ICC T20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली मौजूदगी के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह दुनिया की सबसे अच्छी टीमों के साथ मुकाबला करने और नीदरलैंड्स में हमारे पास जो टैलेंट है, उसे बड़े मंच पर दिखाने का एक शानदार मौका होगा। चूंकि T20 वर्ल्ड कप हमारे घर के पास इंग्लैंड में खेला जा रहा है, इसलिए हमें बड़ी संख्या में नारंगी रंग की जर्सी पहने दर्शकों और भरपूर समर्थन की उम्मीद है।

T20 WC में इतिहास रचने उतरेगी टीम

अंत में उन्होंने इस सफर को खास बताते हुए कहा कि यह जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव होगा। न सिर्फ एक टीम के तौर पर हमारे लिए, बल्कि हमारे परिवारों, दोस्तों और उन सभी लोगों के लिए भी, जिनके दिल में डच महिला क्रिकेट के लिए खास जगह है। नीदरलैंड्स की टीम के लिए यह टूर्नामेंट सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है। क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी होंगी कि क्या यह नई टीम अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर सकती है।

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नीदरलैंड्स का स्क्वाड: बाबेट डे लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीदर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टेर्रे कालिस।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की मैदान पर होगी भिड़ंत? मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

IPL में 13 सालों में पहली बार ये कारनामा कर पाए संजू सैमसन, इस मामले में भी पहुंचे टॉप पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल