1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पांच बार IPL विजेता कोच को अपनी टीम से जोड़ना चाहता न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप में मिल सकती बड़ी भूमिका

पांच बार IPL विजेता कोच को अपनी टीम से जोड़ना चाहता न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप में मिल सकती बड़ी भूमिका

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 19, 2024 09:50 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 09:50 am IST

जून महीने में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसको लेकर अब इसमें हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों के पास अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए अधिक समय नहीं बचा है। वहीं कीवी टीम पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और शेन बॉन्ड को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल करने की योजना बना रही है।

New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड टीम का पिछले कई आईसीसी इवेंट्स में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का खिताब जीतने के अलावा अन्य कोई भी ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो सकी है। वनडे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में जहां उन्हें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम से मात मिली। अब जून महीने में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अपनी तैयारियों में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है, जिसको लेकर वह टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और शेन बॉन्ड को अपने कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाने की योजना बना रहा है।

चौथे कोच की पोजीशन को भरना चाहता न्यूजीलैंड बोर्ड

स्टीफन फ्लेमिंग ने संन्यास लेने के ठीक बाद क्रिकेट कोचिंग की दुनिया में अपना कदम रख दिया था, जिसमें उन्होंने पहली जिम्मेदारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस पद की जिम्मेदारी संभाली और उसके बाद से अब तक वह टीम को 5 बार विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक कीवी बोर्ड अपने कोचिंग स्टाफ में खाली चौथे कोच की पोजीशन के लिए फ्लेमिंग या फिर बॉन्ड में से किसी एक को उसका हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि दोनों ही अभी पूरे वर्ल्ड में होने वाली कई टी20 लीग्स में कोच की भूमिका को निभा रहे हैं, ऐसे में उनके लिए न्यूजीलैंड टीम के साथ जुड़ने की राह आसान नहीं होगी। शेन बॉन्ड आगामी आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए गेंदबाजी कोच की भूमिका को निभाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सलाहाकार की भूमिका में थे फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग इससे पहले साल 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड टीम के लिए सलाहाकार की भूमिका को अदा कर चुके हैं। वहीं शेन बॉन्ड को लेकर बात की जाए तो साल 2012 से 2015 तक वह टीम के लिए बॉलिंग कोच की भूमिका में थे और इस दौरान और इस दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक में काफी सुधार भी देखने को मिला था। वहीं बॉन्ड अभी बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स जबकि एसए20 में पर्ल रॉयल्स के लिए हेड कोच की भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें

BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा बदलाव, इस दो युवा खिलाड़ियों को किया गया शामिल

IPL 2024: सूर्या के खेलने पर सस्पेंस, कोच के बयान ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस के फैंस की धड़कन!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल