1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तगड़ा झटका! एक साथ 4 खिलाड़ी हो गए बाहर, पहली बार इसे मिल गया टेस्ट टीम में मौका

तगड़ा झटका! एक साथ 4 खिलाड़ी हो गए बाहर, पहली बार इसे मिल गया टेस्ट टीम में मौका

 Written By: Govind Singh
 Published : Dec 08, 2025 01:03 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 01:03 pm IST

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 दिसंबर से वेलिंगटन के मैदान पर खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही न्यूजीलैंड की परेशानी बढ़ गई है और उसके चार प्लेयर्स स्क्वाड से बाहर हो गए हैं।

mett henry- India TV Hindi
मैट हेनरी Image Source : AP

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। अब इसके बाद दूसरा टेस्ट 10 दिसंबर से शुरू होगा। इससे पहले ही न्यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है, जब उसके चार प्लेयर्स चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इनमें तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने वाले मैट हेनरी, नाथन स्मिथ, मिचेल सेंटनर और टॉम ब्लंडेल शामिल हैं।

मिचेल हे को स्क्वाड में मिला मौका

विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को पहले बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग की इंजरी हो गई। इसी वजह से वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। उकी जगह स्क्वाड में मिचेल हे को स्क्वाड में शामिल किया है और उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने अभी तक न्यूजीलैंड के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।

क्रिस्टियन क्लार्क को पहली बार मिला मौका

तेज गेंदबाज माइकल रे और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क भी न्यूजीलैंड की स्क्वाड में जोड़ा गया। क्लार्क 24 साल के हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छे खेल की वजह से पहली बार उन्हें न्यूजीलैंड की टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर कीवी टीम का हिस्सा थे। अब वह टेस्ट स्क्वाड में नाथन स्मिथ के बाहर होने के बाद आए हैं।

घरेलू क्रिकेट में क्रिस्टियन क्लार्क ने किया दमदार प्रदर्शन

क्रिस्टियन क्लार्क ने अभी तक कुल 27 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33 की औसत से 77 विकेट लिए हैं और 23.50 की औसत से 893 रन बनाए हैं। क्लार्क एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वनडे फोर्ड ट्रॉफी में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ सीनियर क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, जैक फॉल्क्स, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, माइकल रे, क्रिस्टियन क्लार्क।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा, भारत में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मुकाबला, नोट कर लीजिए टाइम, नहीं तो छूट जाएगा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल