इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 50वें लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में डीएलएस नियमानुसार 9 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में आरसीबी टीम के दौरान ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या और लखनऊ के निकोलस पूरन के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली जिसमें मुकाबला खत्म होने के बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया जिसने सभी को चौंका जरूर दिया है।
क्रुणाल पांड्या की बाउंसर गेंद से शुरू हुआ था विवाद
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें उनकी तरफ से मिचेल मार्श के बल्ले से शानदार 111 रनों की शतकीय पारी देखने को मिली थी। वहीं इसके अलावा जब पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने उतरे थे तो उस समय पारी का 10वां ओवर चल रहा था जो क्रुणाल पांड्या फेंक रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पांड्या ने बाउंसर फेंकी जिसपर कोई रन नहीं आया और फिर अगली गेंद उन्होंने फिर से बाउंसर फेंकी और उसपर पूरन एक रन बनाने में कामयाब रहे। नॉन स्ट्राइक एंड पर पहुंचने के बाद पूरन ने क्रुणाल पांड्या से कुछ कहा जिसमें तुरंत फील्ड अंपायर और फिर आरसीबी कप्तान दोनों ही बीच-बचाव करने के लिए आ गए थे, ताकि मामला शांत कराया जा सके।
मैच के दिखा दोनों का दोस्ताना अंदाज
इस मुकाबले के खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के प्लेयर्स हाथ मिलाकर मैदान पर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे, तो उसी दौरान क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन का दोस्ताना अंदाज देखने को मिला। इस दौरान पूरन ने पहले मजाकिया अंदाज में पांड्या को धक्का दिया तो वहीं उसी के साथ उन्होंने उनकी गर्दन को भी पकड़ा। इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत भी देखने को मिली। बता दें कि आरसीबी से जुड़ने से पहले क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जाएंट्स का ही हिस्सा थे, जिसमें दोनों ने एकसाथ कई मुकाबले भी खेले हैं। ऐसे में उनके बीच का ये वीडियो आपसी तालमेल को भी दर्शाता है। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस मुकाबले को जीतने के साथ खुद को अभी भी आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में शामिल रखा हुआ है।
ये भी पढ़ें
IPL Points Table: एलएसजी की जीत ने फंसा दिए प्लेऑफ के समीकरण, टॉप 4 के ये हैं समीकरण
BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी हुए आगबबूला, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छोड़ दिया लड्डू कैच