1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Durand Cup Final: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने टाइटल किया डिफेंड, फाइनल में डायमंड हार्बर को दी एकतरफा मात

Durand Cup Final: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने टाइटल किया डिफेंड, फाइनल में डायमंड हार्बर को दी एकतरफा मात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 23, 2025 08:49 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 08:49 pm IST

डूरंड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम ने फाइनल मुकाबले में डायमंड हार्बर को 6-1 से मात दी। इसी के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम टाइटल को डिफेंड करने में भी कामयाब रही।

Durand Cup Final 2025- India TV Hindi
डूरंड कप फाइनल 2025 Image Source : PTI

डूरंड कप के 134वें फाइनल मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और डायमंड हार्बर का आमना-सामना हुआ। खिताबी मैच में पूरी तरह से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का दबदबा देखने को मिला जिन्होंने डायमंड हार्बर को 6-1 के बड़े अंतर से मात दी और टाइटल को डिफेंड भी किया। दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया।

34 साल के बाद कोई टीम टाइटल डिफेंड करने में हुई कामयाब

इस बार डूरंड कप में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर खेलने उतरी थी, जिसमें उनके सामने बड़ा इतिहास दोहराने की चुनौती थी। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 34 साल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई जो खिताब को डिफेंड करने में कामयाब हुई है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड टीम की तरफ से कुल 6 प्लेयर्स ने गोल किया जिसमें अशीर, पार्थिब, थोई, जायरो बुसतारा, गायतन और अजारिया का नाम शामिल है। वहीं डायमंड हार्बर की टीम जो फाइनल मुकाबले में पूरी तरह से दबाव में नजर आई उनकी तरफ से एकमात्र गोल कोर्ताजर ने किया।

विजेता टीम को मिलेगी 1.21 करोड़ रुपए की प्राइज मनी

इस बार डूरंड कप की शुरुआत होने से पहले ही इसकी प्राइज मनी को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट में साल 2025 की चैंपियन टीम को प्राइज मनी के तौर पर कुल 3 करोड़ रुपए मिलेंगे, जो अब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम जीतने में कामयाब हुई है। डूरंड कप आयोजन समिति ने 250% की वृद्धि की घोषणा की थी पहले ही कर दी थी। वहीं डायमंड हार्बर की टीम जिनको फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा उन्हें उपविजेता के तौर पर प्राइज मनी के रूप में 60 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल से बाहर होने वाली दोनों टीमों को भी 25-25 लाख रुपए मिले हैं। वहीं क्वार्टर फाइनल से बाहर होने वाली हर टीम को 15-15 रुपए देने का ऐलान किया गया था।

ये भी पढ़ें

एशिया कप 2025 में संजू सैमसन किस पोजीशन पर खेलेंगे, क्या अभी से शुरू की तैयारी?

एडम जम्पा के पास तीसरे वनडे में बड़ा कारनामा करने का मौका, हासिल करने हैं सिर्फ 5 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल