1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को हारने के बाद गदगद नजर आए अफ्रीकी कप्तान, कहा- हर बार आप भारत आकर 2-0 से सीरीज नहीं जीत सकते

भारत को हारने के बाद गदगद नजर आए अफ्रीकी कप्तान, कहा- हर बार आप भारत आकर 2-0 से सीरीज नहीं जीत सकते

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 26, 2025 01:37 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 01:37 pm IST

गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से मात दी। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया।

Temba Bavuma & Aiden Markram- India TV Hindi
टेम्बा बावुमा & एडन मार्करम Image Source : AP

भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की। साउथ अफ्रीका ने दूसरी बार भारत को भारत में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने इस सीरीज को अपने नाम किया है। इस बीच टेस्ट सीरीज जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने बड़ा बयान दिया है।

ये सीरीज जीतना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है- टेम्बा बावुमा

मैच खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि ये सीरीज जीतना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, खासकर मेरे लिए। चोट की वजह से कुछ महीनों तक गेम से बाहर था। हर दिन आप इंडिया आकर 2-0 से सीरीज नहीं जीत सकते। खास बात यह है कि एक ग्रुप के तौर पर हमारे बुरे दिन भी थे और इस जीत का क्रेडिट भी उन्हें जाता है। हम जो करना चाहते हैं, उसे लेकर हमारी सोच में बड़ा बदलाव आया है। मुझे लगता है कि हर सीरीज के लिए हमारी तैयारी काफी अच्छी रहती है। खिलाड़ी कंट्रीब्यूट करने के लिए मैदान में उतरते हैं। कोई भी अपने दिन अपनी टीम के लिए यह कर सकता है - यही हमारे टीम के अंदर सभी खिलाड़ियों का विश्वास है।

टेम्बा बावुमा ने जमकर की अपनी टीम की तारीफ

बावुमा ने आगे कहा कि एक टीम के तौर पर हम सच में अच्छी जगह पर हैं। जिस तरह से हमने यहां परफॉर्म किया है, उससे हमारा कॉन्फिडेंस और बढ़ेगा। हर खिलाड़ी अपनी टीम के लिए अच्छा करना चाहता है। सभी ने कंट्रीब्यूट किया है। इस सीरीज में भी हमारी टीम के लिए किसी खिलाड़ी ने बड़े शतक नहीं लगाए हैं, लेकिन हमारे 4-5 खिलाड़ी लगातार कंट्रीब्यूट कर रहे हैं। साइमन को लेकर बावुमा ने कहा कि उनको 2015 में इंडिया में खेलने का एक्सपीरियंस है, वह केशव को काफी अच्छे से कॉम्प्लिमेंट करता है। उनके हाथों से बॉल छीनना मुश्किल है। साइमन इस सीरीज में हमारे लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी रहे।

2000 में भी साउथ अफ्रीका ने किया था भारत का क्लीन स्वीप

गुवाहाटी टेस्ट मैच से पहले कोलकाता टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह 25 साल बाद फिर से भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका ने करिश्मा कर दिया है। 2000 में भी साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप किया था। इस तरह टीम इंडिया को घर में ही दूसरी बार साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप किया है।

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड ने किया कारनामा, अब केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज बचा है आगे

साई सुदर्शन के लिए करो या मरो, इस सीरीज में पहली बार किसी बल्लेबाज ने किया ये कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल