इंग्लैंड की टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां पर उन्हें मेजबान टीम के खिलाफ तीन टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच 18 अक्टूबर को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें उनके पास अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा। इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर अपनी प्लेइंग 11 का मुकाबले के शुरू होने से 2 दिन पहले ही कर दिया है।
भारत में कब और कहां पर देख सकते मैचों का सीधा प्रसारण
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच में होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच जहां 18 अक्टूबर को खेला जाएगा, तो वहीं दूसरा और तीसरा मुकाबला 20 और 23 अक्टूबर को होगा। इसमें सीरीज के शुरुआती 2 मैच जहां क्राइस्टचर्च के मैदान पर होंगे तो वहीं तीसरा मुकाबला ऑकलैंड के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 से होगी। वहीं भारत में मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो उसमें मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव की ऐप पर किया जाएगा।
इंग्लैंड का रहा अब तक टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पलड़ा भारी
टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी दिखाई देता है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच में अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से इंग्लैंड की टीम ने जहां 16 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं कीवी टीम 10 मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। वहीं दोनों टीमों के बीच न्यूजीलैंड में खेले गए टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें 12 मैचों में इंग्लैंड ने 8 में जीत हासिल की है तो वहीं न्यूजीलैंड 4 मुकाबलों को जीतने में कामयाब हो सकी है।
ये भी पढ़ें
बीसीसीआई ने जिसकी तरफ निहारा तक नहीं, उसी ने ठोक दी ताबड़तोड़ डबल सेंचुरी