1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: शुभमन गिल के पास पहली वनडे सीरीज में ही सुनहरा मौका, अब तक कोहली ही कर पाए हैं ये कारनामा

IND vs AUS: शुभमन गिल के पास पहली वनडे सीरीज में ही सुनहरा मौका, अब तक कोहली ही कर पाए हैं ये कारनामा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 17, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 12:41 pm IST

IND vs AUS: भारतीय टीम जब शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज में उतरेगी तो बड़ा कारनामा दोहराने का मौका होगा। जो काम विराट कोहली ही कर पाए हैं, वहीं गिल भी कर सकते हैं।

शुभमन गिल और विराट...- India TV Hindi
शुभमन गिल और विराट कोहली Image Source : GETTY

India vs Australia ODI Series: शुभमन गिल को अब बीसीसीआई ने वनडे क्रिकेट में भी टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है। इससे पहले गिल टी20 इंटरनेशनल और फिर टेस्ट में ये काम कर चुके हैं, लेकिन वनडे में उन्हें पहली बार ये काम मिला है। अब जब शुभमन गिल पहली बार वनडे में कप्तानी करने ​के लिए उतरेंगे तो उनके पास मौका होगा कि वे विराट कोहली की बराबरी कर लें। अब तक भारतीय कप्तान के तौर पर जो काम केवल विराट कोहली ने ही किया है, क्या वो काम गिल पहली ही वनडे सीरीज में कर पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। 

साल 1980 में खेली गई थी दोनों टीमों के बीच सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का सिलसिला साल 1980 में ही शुरू हो गया था, लेकिन शुरुआत में ऐसा कम ही होता था कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाए। लेकिन बाद में जब भारतीय टीम मजबूत होती चली गई तो सीरीज ज्यादा होने लगीं। इस बीच आपको जानकर शायद ताज्जुब होगा कि अब तक जब भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के लिए गई है तो केवल एक ही बार सीरीज पर कब्जा करने में कामयाब रही है। ये साल था 2019 और तब के कप्तान थे विराट कोहली। इससे पहले और इसके बाद से लेकर अब तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया जाकर वनडे सीरीज अपने नाम की हो। 

अब तक विराट कोहली ही ऑस्ट्रेलिया जाकर जीत पाए हैं वनडे सीरीज

साल 2019 की बात करें तो तब विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान हुआ करते थे। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीतने में कामयाबी हासिल कर ली थी। तब लगा कि इसी बार भी टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ेगा। लेकिन कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दम दिखाया है। सीरीज का दूसरा मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज में पहले बराबरी की और इसके बाद आखिरी वनडे मैच भी 7 विकेट से जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया। 

गिल के पास शुभारंभ का बेहतरीन मौका

अब सवाल ये है कि क्या विराट कोहली वाला कारनामा शुभमन गिल भी दोहरा पाएंगे। भले ही शुभमन वनडे में पहली बार कप्तानी कर रहे हों, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में तो वे पहले भी ये काम कर चुके हैं। इसके बाद अब वे टेस्ट में तो दो सीरीज के दौरान परमानेंट कप्तानी कर रहे हैं। देखना होगा कि जब गिल वनडे में कप्तानी करेंगे तो वे किसी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे। अगर गिल इस वनडे सीरीज को जीतने में सफल रहे तो इससे बेहतर कप्तानी की शुरुआत क्या ही होगी, हालांकि ये आसान काम तो कतई नहीं है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ODI लाइव, जान लीजिए, नहीं तो पछताएंगे

विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का महाकीर्तिमान! बन जाएगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल