New Zealand Vs England 2nd ODI: न्यूजीलैंड दौरे पर इंग्लैंड की टीम को हैमिल्टन में खेले गए दूसरे ODI मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इंग्लैंड के हाथ से ODI सीरीज भी फिसल गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और सिर्फ 36 ओवर में 175 रन बनाकर ढेर हो गई। जेमी ओवरटन ने 42 रनों की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। नाथन स्मिथ ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 176 रनों का लक्ष्य 33.1 ओवर में हासिल कर लिया।
संपादक की पसंद