1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs SA 4th T20I Score: चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, सीरीज 2-2 से बराबर

NZ vs SA 4th T20I Score: चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, सीरीज 2-2 से बराबर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 22, 2026 11:48 am IST,  Updated : Mar 22, 2026 03:11 pm IST

NZ vs SA 4th T20I Score: साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई।

NZ vs SA T20I Match- India TV Hindi
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, चौथा टी20 मैच। Image Source : AFP

NZ vs SA 4th T20I Score: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जा गया। साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। अफ्रीकी टीम ने इसके बाद 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने 57 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा रुबिन हरमन ने 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में काइल जेमिसन ने 2 जबकि जैकरी फॉल्केस, बेन सियर्स और कोल मैककोन्ची ने 1-1 विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड की टीम 165 रन के टारगेट को हासिल नहीं कर पाई। कीवी टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाने में कामयाब रही। उनके लिए टिम रॉबिंसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। पांच मैचों की ये सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर पहुंच चुकी है।

न्यूजीलैंड की टीम को इस सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरे मैच को 68 रनों से जबकि तीसरे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिला है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 32 साल के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रेनेलन सुब्रायन को टी20 में डेब्यू कराया है तो वहीं इसके अलावा ओटनील बार्टमैन की भी वापसी हुई है। वहीं मेजबान कीवी टीम की तरफ से इस मैच में 26 साल के बल्लेबाज केटीन डी क्लार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

यहां पर देखिए चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड - टिम रॉबिन्सन, केटीन डी क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्केस, काइल जैमीसन, बेन सियर्स।

साउथ अफ्रीका - वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल