1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिन एलन ने ध्वस्त किया क्रिस गेल का कीर्तिमान, ठोका T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक

फिन एलन ने ध्वस्त किया क्रिस गेल का कीर्तिमान, ठोका T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 04, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 10:58 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने नया इतिहास रच दिया। फिन एलन ने महज 33 गेंदों पर शानदार शतक ठोका और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

Finn Allen- India TV Hindi
फिन एलन Image Source : AP

Finn Allen: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए पहले सेमीफाइनल में ऐसा तूफान आया, जिसने साउथ अफ्रीका के 169 रनों के लक्ष्य को छोटा बना दिया। इस तूफान का नाम था फिलन एलन। कीवी ओपनर फिलन एलन ने T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ते हुए न केवल इतिहास रचा बल्कि न्यूजीलैंड को 9 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाकर फाइनल का टिकट दिला दिया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज बेहतरीन रहा। फिन एलन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी ने पहले ही ओवर से साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। नतीजा ये हुआ कि कीवी टीम ने 5 ओवर में ही 62 रन ठोक दिए। इसके बाद जहां सीफर्ट ने 8वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, फिन एलन ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। इस तरह वह T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए। इस दौरान कीवी टीम 8 ओवर में 103 रन जड़ने में कामयाब रही।

फिन एलन ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट 10वें ओवर में भले ही पवेलियन लौट गए, लेकिन एलन की तूफानी बैटिंग जारी रही। 10 ओवर के बाद एलन और ज्यादा खतरनाक हो गए। उन्होंने अगली 14 गेंदों पर 50 रन जोड़ते हुए अपना सैकड़ा पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी ठोकने का बड़ा कारनामा किया, जो T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने क्रिस गेल का कीर्तिमान ध्वस्त किया। गेल ने 47 गेंदों पर T20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा था। यही नहीं एलन का ये शतक किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ T20I में सबसे तेज सैकड़ा भी है।

12.5 ओवर में खत्म कर दिया मैच

एलन की पारी के दौरान साउथ अफ्रीका के गेंदबाज बेबस नजर आए। एलन ने मैदान के हर कोने में चौकों-छक्कों की बरसात की, जिससे अफ्रीकी गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। एलन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की और सीधे फाइनल में जगह बना ली।

33 या उससे कम गेंदों पर T20I शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 27 - साहिल चौहान, 2024
  • 29 - मुहम्मद फहद, 2025
  • 33 - फिन एलन, 2026
  • 33 - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, 2024
  • 33 - सिकंदर रजा, 2024

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम समेत कई स्टार खिलाड़ी पाकिस्तान टीम से बाहर, 6 नए चेहरे शामिल, जानें किसे बनाया कप्तान?

ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे पायदान पर किया कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल