1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम ने फिर दर्ज की धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीकी टीम को हरा सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय टीम ने फिर दर्ज की धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीकी टीम को हरा सीरीज पर किया कब्जा

 Written By: Vanson Soral
 Published : Nov 16, 2025 07:47 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 07:50 pm IST

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में हार से भारतीय फैंस को काफी गहरा धक्का लगा है। साउथ अफ्रीका भले ही पहला टेस्ट जीत गया हो लेकिन साउथ अफ्रीका-ए टीम को ODI सीरीज में लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

IND vs SA- India TV Hindi
इंडिया-ए बनाम साउथ अफ्रीका-ए Image Source : PTI

IND-A vs SA-A: कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया की हार से जहां भारतीय फैंस निराश थे, वहीं राजकोट से एक बड़ी खुशखबरी आई है। इंडिया ‘ए’ ने साउथ अफ्रीका ‘ए’ को दूसरे अनऑफिशियल ODI में 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह जीत बेहद एकतरफा रही और भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। 

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ‘ए’ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस हारने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों से ही दबदबा दिखाते हुए मेहमानों को सिर्फ 132 रन पर समेट दिया। साउथ अफ्रीका के लिए रिवाल्डो मूनसामी ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। डेलानो पोटगीटर 23, डायन फॉरेस्टर 22 और प्रिटोरियस 21 रनों का योगदान दिया।

निशांत संधु ने गेंद से किया कमाल

भारत ‘ए’ की ओर से निशांत संधु ने गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने 7 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए। हर्षित राणा ने 3 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए। कप्तान तिलक वर्मा को भी एक सफलता मिली।

133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर मैच पर पूरा नियंत्रण बना लिया। अभिषेक शर्मा 32 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका किसी भी तरह का दबाव नहीं बना सकी। 

गायकवाड़ बने प्लेयर ऑफ द मैच

रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान तिलक वर्मा ने भी 29 रन बनाते हुए रुतुराज के साथ 82 रन की नाबाद साझेदारी की और 27.5 ओवर में टीम को जीत दिला दी। गायकवाड़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंडिया ‘ए’ के नाम हुई सीरीज

भारत ‘ए’ ने पहला ODI 4 विकेट से जीता था और अब दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज भी अपने नाम कर ली। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा, जहां भारत ‘ए’ क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगा।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 1st Test: भारत में पहली बार हुआ ऐसा, बल्लेबाजों के खराब खेल से लगी तोहमत

IND vs SA: कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, 21 साल बाद देखने को मिला ऐसा दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल