1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI WC 2023 IND vs AFG : अफगानिस्तान ने किया कमाल, टीम इंडिया के सामने पहली बार किया ये कारनामा

ODI WC 2023 IND vs AFG : अफगानिस्तान ने किया कमाल, टीम इंडिया के सामने पहली बार किया ये कारनामा

 Published : Oct 11, 2023 06:41 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 06:41 pm IST

ODI WC 2023 IND vs AFG : अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ वो कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले वनडे विश्व कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। यही कारण रहा कि टीम बड़ा स्कोर टांगने में कामयाब रही।

Azmatullah Omarzai and Hashmatullah Shahidi- India TV Hindi
Azmatullah Omarzai and Hashmatullah Shahidi Image Source : AP

ODI World Cup 2023 IND vs AFG : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है। मैच में अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम के बॉलिंग अटैक के सामने इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर सकेंगे। लेकिन अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 272 रन बना दिए और जीत के लिए 273 रनों का टारगेट रख दिया। वैसे तो ये कोई बड़ा टारगेट नहीं है, लेकिन अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने मिलकर कमाल कर दिया। 

तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप खेल रही है अफगानिस्तान की टीम 

अफगानिस्तान की टीम ने अब तक दो आईसीसी वनडे विश्व कप खेले हैं, टीम तीसरी बार इसका हिस्सा है। अफगानिस्तान की ओर से अब तक कोई भी दो बल्लेबाजों की जोड़ी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप नहीं कर पाई थी। अफगानिस्तान की टीम ने इससे पहले साल 2019 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 133 रनों की साझेदारी की थी। तब रहमत शाह और इकराम अलीखिल ने मिलकर ये कारनामा किया था। इसके बाद अब अफगानिस्तान विपक्षी टीम के खिलाफ दो बल्लेबाजों ने सौ रन से ज्यादा की पार्टनरशिप की है। 

जमतुल्लाह उमरजई और हशमतुल्लाह शाहिदी ने की 121 रनों की साझेदारी
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई और हशमतुल्लाह शाहिदी ने मिलकर 121 रन जोड़े। अजमतुल्लाह उमरजई ने 69 बॉल पर 62 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 88 बॉल पर 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और एक छक्का आया। इन दो शतकीय साझेदारी को छोड़ दें कि साल 2019 के विश्व कप में असगर अफगान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने मिलकर 94 रन जोड़े थे। वहीं साल 2015 में असगर अफगान और समीउल्लाह शिनवारी ने 88 रन जोड़े थे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच कौन सी टीम भारी पड़ती है। टीम इंडिया अगर ये मैच जीतने में कामयाब होती है तो उसके दो मैचों में चार अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल में जाने की संभावना और भी बढ़ जाएगी। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

गाजा के आतंकियों के समर्थन में खड़े हुए पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, सोशल मीडिया पर गदर

ICC Rankings : मोहम्मद सिराज को जोर का झटका, शाहीन अफरीदी को भी नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल