1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings : मोहम्मद सिराज को जोर का झटका, शाहीन अफरीदी को भी नुकसान

ICC Rankings : मोहम्मद सिराज को जोर का झटका, शाहीन अफरीदी को भी नुकसान

 Published : Oct 11, 2023 03:04 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 03:04 pm IST

ICC ODI Rankings : आईसीसी की ओर से वनडे में बॉलर्स की जो रैंकिंग जारी की गई है, उसमें काफी बदलाव हैं। इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से नंबर एक की कुर्सी छिन गई है, लेकिन वे नंबर दो पर बने हुए हैं।

Mohammad Siraj and KL Rahul - India TV Hindi
Mohammad Siraj and KL Rahul Image Source : AP

ICC ODI Rankings : ​वनडे विश्व कप 2023 शुरू होने के बाद आईसीसी की ओर से पहली रेटिंग जारी कर दी गई है। इस बीच लगातार मैच खेले जा रहे हैं और प्रदर्शन के आधार पर जबरदस्त बदलाव नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज के सिर से नंबर एक का ताज छिन गया है, वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी तो एक ही सप्ताह में टॉप 10 से भी बाहर चले गए हैं। रेटिंग में काफी ज्यादा बदलाव हुआ है और आने वाले वक्त में भी ये जारी रहेगा। 

जोश हेजलवुड बने आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज, सिराज दूसरे पर पहुंचे 

आईसीसी की ओर से वनडे की जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें मोहम्मद सिराज को पीछे कर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड नंबर एक हो गए हैं। इससे पहले जो रैंकिंग जारी की गई थी, उसमें सिराज नंबर एक और हेजलवुड नंबर दो पर थे, हालांकि दोनों की रैंकिंग बराबर की थी। पहले दोनों की रेटिंग 669 की थी। अब जोश हेजलवुछ 682 पर पहुंच गए हैं, वहीं सिराज की रेटिंग 664 हो गई है। यानी न केवल सिराज पीछे हो गए हैं, बल्कि रेटिंग में भी काफी अंतर आ गया है। 

ट्रेंट बोल्ट नंबर तीन पर पहुंचे, मुजीब चार पर काबिज 
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 650 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर हैं। इससे पहले वे नंबर पांच पर थे, यानी उन्हें दो स्थानों का फायदा मिला है। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान 648 की रेटिंग से अब नंबर चार पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 647 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर कब्जा जमाए हुए हैं। अफगानिस्तान के ही राशिद खान पहले नंबर चार पर थे, लेकिन अब सीधे छह पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 643 की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 632 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर हैं। इस बीच कुलदीप यादव को जबरदस्त फायदा हुआ है। वे 622 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर आ गए हैं। इससे पहले वे टॉप 10 में भी नहीं थे। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 621 की रेटिंग से नंबर नौ पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एडम जेम्पा 617 की रेटिंग से नंबर दस पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी जो इससे पहले 632 की रेटिंंग के साथ नंबर छह पर थे, वो अब टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। 613 की रेटिंग के साथ वे 11वें नंबर पर हैं। 

हर सप्ताह होगा अब रेटिंग में काफी ज्यादा बदलाव 
इस बीच विश्व कप के मैच लगातार खेले रहे हैं, हर मैच में खिलाड़ी कम या ज्यादा रन बना रहे हैं। इसी से हर मैच के बाद रेटिंग में भी बदलाव होगा। हालांकि आईसीसी हर बुधवार को ही अपने रैंकिंग जारी करता है। इस वक्त दुनिया की सारी टीमें वनडे ही खेल रही हैं, इसलिए भी इसमें बदलाव होंगे। ऐसे में देखना होगा कि अगले बुधवार को जब रेटिंग जारी होगी तो कौन से खिलाड़ी टॉप 10 में अपनी जगह ​बनाने में कामयाब होते हैं और कौन से बाहर हो जाते हैं। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

ICC Rankings : बाबर आजम को भारी नुकसान, विराट कोहली को जबरदस्त फायदा

ODI WC 2023 IND vs PAK : पाकिस्तान का ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा मुकाबला, हो गया तय!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल