1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: इमाम को आउट करने से पहले हार्दिक ने बॉल से क्या कहा था? खुद पांड्या ने किया खुलासा

IND vs PAK: इमाम को आउट करने से पहले हार्दिक ने बॉल से क्या कहा था? खुद पांड्या ने किया खुलासा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 15, 2023 08:14 am IST,  Updated : Oct 15, 2023 08:14 am IST

India vs Pakistan: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी एकतरफा 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में भारत के लिए हार्दिक पांड्य ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 2 अहम विकेट अपने नाम किए।

Hardik Pandya And Imam UL Haq- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या और इमाम उल हक Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट टीम ने फैंस की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में अपने जीत के अभियान को जारी रखा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए उसे 7 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारत की तरफ से गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वहीं मैच में हार्दिक पांड्या का गेंद से भी कमाल देखने को मिला जिन्होंने 2 अहम विकेट हासिल किए। इस दौरान जब उन्होंने इमाम उल हक को अपना शिकार बनाया उस गेंद से पहले वह खुद से कुछ कहते हुए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हुए देखने को मिला। वहीं हार्दिक ने मैच के बाद खुद इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने क्या कहा था।

खुद को डांट रहा था मैं

पाकिस्तानी टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। इसके बाद इमाम और अब्दुल्लाह शफीक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। शफीक के आउट होने के बाद इमाम ने रन बनाने की गति को बरकरार रखते हुए खराब गेंदों पर चौका लगाने का मौका नहीं गंवा रहे थे। इसी बीच हार्दिक पांड्या जब पारी का 13वां ओवर करने के लिए आए तो उसकी दूसरी गेंद पर इमाम ने शानदार चौका लगा दिया। इसके बाद हार्दिक अगली गेंद फेंकने से पहले खुद से कुछ कहते हुए नजर आए और उन्होंने तीसरी गेंद पर इमाम को पवेलियन भेज दिया।

हार्दिक पांड्या ने जैसे ही इमाम को अपना शिकार बनाया उसके बाद सोशल मीडिया पर गेंद को दोनों हाथों में लेकर खुद से बात करने का उनका यह तेजी के साथ वायरल हुआ। मैच के बाद हार्दिक ने स्टार स्पोर्ट्स पर इस वायरल वीडियो को लेकर बताया कि वह खुद को चौका पड़ने के बाद डांट रहे थे और समझा रहे थे कि उन्हें सही लेंथ पर गेंद को फेंकना होगा। अगली ही गेंद पर मैने सही जगह पर फेंका और विकेट हासिल करने में कामयाब हो सका।

हार्दिक ने छठे गेंदबाज के तौर पर निभाई अहम भूमिका

भारत टीम के लिए हार्दिका पांड्या ने अब तक वर्ल्ड कप 2023 में छठे गेंदबाज के तौर पर काफी अहम भूमिका अदा की है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने 6 ओवरों में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी 1 विकेट हासिल किया था। टीम इंडिया को अब अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के मैदान पर 19 अक्टूबर को खेलना है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने बना दिए इतने कीर्तिमान, आप भी गिन लीजिए

ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच का ये रहा टर्निंग प्वाइंट, ऐसे पलट गई मुकाबले की बाजी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल