1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, फिट हुआ न्यूजीलैंड का ये धाकड़ खिलाड़ी

IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, फिट हुआ न्यूजीलैंड का ये धाकड़ खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 21, 2023 04:02 pm IST,  Updated : Oct 21, 2023 04:02 pm IST

India vs New Zealand: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारतीय टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें टीम के अहम खिलाड़ी टिम साउदी अब पूरी तरह से फिट घोषित कर दिए गए हैं।

New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले कीवी टीम के लिए एक खबर जो अच्छी आई है, वह तेज गेंदबाज टिम साउदी का पूरी तरह से फिट घोषित होना। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले साउदी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान फील्डिंग के समय अपने दाएं अंगूठे को चोटिवल कर बैठे थे। इसके बाद उनके मेगा इवेंट में खेलने पर भी संशय की स्थिति बन गई थी। हालांकि सर्जरी के बाद अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं और भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर वापसी करते हुए दिख सकते हैं।

कप्तान टॉम लैथम ने की पुष्टि

भारत के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले हुई प्रेस वार्ता में केन विलियमसन की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे टॉम लैथम ने इस बात को कंन्फर्म किया कि टिम साउदी अब पूरी तरह से फिट हैं और भारत के खिलाफ होने वाले मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। लैथम ने अपने बयान में कहा कि केन अभी अपनी अंगूठे की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं और वह इस टूर्नामेंट के आखिर में वापसी कर सकते हैं। वहीं टिम को लेकर बात की जाए तो वह अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं।

दोनों ही टीमों अब तक एक भी मैच में नहीं किया हार का सामना

भारत और न्यूजीलैंड का इस वर्ल्ड कप में अब तक मैदान पर एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला है। दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच खेलने के बाद सभी में जीत हासिल की है, ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। टीम इंडिया ने जहां ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की है। वहीं न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को मात दी है। कीवी टीम बेहतर नेट रनरेट की वजह से इस समय प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।

ये भी पढ़ें

NED vs SL: न गेंद बाउंड्री पर पहुंची, न बल्लेबाज भागा रन; फिर भी मिले 5 RUN, देखें VIDEO

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, इस समीकरण से कर सकती है क्वालीफाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल