1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2023: पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा नुकसान, अब टूर्नामेंट से बाहर होना तय!

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा नुकसान, अब टूर्नामेंट से बाहर होना तय!

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 26, 2023 07:39 am IST,  Updated : Oct 26, 2023 07:39 am IST

ODI World Cup 2023 में पाकिस्तान की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम का वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया है। उनके लिए यहां से वापसी करना काफी मुश्किल है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : PTI

वनडे वर्ल्ड कप का खुमार फैंस और खिलाड़ियों पर पूरी तरह से चढ़ गया है। सभी टीमों ने वर्ल्ड कप के आधे स्टेज को पार कर लिया है। जिसके बाद ये तो लगभग साफ हो गया है कि कौन-कौन सी टीमें सेमीफाइनल में जाने की प्रबल दावेदारों में से एक है। जिसमें सबसे पहला नाम टीम इंडिया का है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए पांच मैचों में से सभी मुकाबले जीत अपनी सबसे मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। भारतीय टीम इस वक्त अंक तालिका में 10 अंकों से साथ पहले स्थान पर है।

वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम का भी सेमीफाइनल में जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अभी पहले ही कुछ कहना सही नहीं होगा, लेकिन ये तीन टीमें सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे नजर आ रही हैं। वहीं चौथे स्पोट के लिए ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कांट की टक्कर देखने की उम्मीद है। इसी बीच पाकिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। जिसके कारण अब ऐसा लग रहा है कि उनका वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होना तय है।

पाकिस्तान को लगा करारा झटका

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पाकिस्तान ने अपने पहले दो मुकाबलों के जीतकर शुरुआत भी काफी शानदार की थी, लेकिन उसके बाद लगातार तीन हार के बाद उनकी टीम पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई। पहले भारत, फिर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी टीम की मुश्किलें बढ़ गई। मगर अब ऑस्ट्रेलिया की नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है।

क्या हैं समीकरण?

दरअसल भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल कर ले तो पाकिस्तान की टीम चाह कर भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाएगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब पाकिस्तान नहीं इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में अभी पांच मैच खेलने हैं। जिसमें से वह एक मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे। अगर इंग्लैंड की टीम उन्हें हराते हुए सभी मैच जीत जाती है तो इंग्लैंड भी सेमीफाइनल की रेस में आगे निकल सकती है। लेकिन पाकिस्तान के लिए यहां से उम्मीदें काफी कम नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, वर्ल्ड कप के अगले 2 मैच नहीं खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी!

ODI World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया का धमाकेदार कमबैक, इस मामले में भारत को दे रहा कड़ी टक्कर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल