1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान, Points Table में पहुंचा इस स्थान पर

अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान, Points Table में पहुंचा इस स्थान पर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 30, 2023 11:22 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 06:09 am IST

Afghanistan vs Sri Lanka: वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने के साथ 2 अहम अंक अपने नाम किए। अफगान टीम इसी के साथ अब प्वाइंट्स टेबल में अब सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान टीम का मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन जारी देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अफगान टीम ने अब श्रीलंका के खिलाफ भी 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। पुणे के मैदान पर खेले गए इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 242 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 45.2 ओवरों में हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की टीम अब 6 मैचों में तीन के साथ Points Table में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उनके कुल छह अंक और नेट रनरेट -0.718 का है।

श्रीलंका पहुंचा छठे स्थान पर, पाकिस्तान सातवें पर

अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका टीम भी सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, जिसमें उनके 6 मैचों में चार हार के साथ सिर्फ 4 अंक हैं और उनका नेट रनरेट भी -0.275 का है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर चार अंकों के साथ पहुंच गई है और उनका नेट रनरेट भी -0.387 का है। इंग्लैंड की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर दो अंकों के साथ है, जबकि नीदरलैंड्स और बांग्लादेश की टीम आठवें और नौवें नंबर पर हैं।

भारत टॉप पर, ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर

प्वाइंट्स टेबल में इस समय भारतीय टीम 6 मैचों में सभी में जीत हासिल करने के साथ पहले स्थान पर काबिज है, जिसमें टीम का नेट रनरेट 1.405 का है और वह सेमीफाइनल में भी अपनी जगह को लगभग पक्का कर चुकी है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम 8-8 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं। कीवी टीम का नेट रनरेट अभी 1.232 का है वहीं ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट 0.970 का है।

ये भी पढ़ें

रोहित से इस मामले में काफी पीछे किंग कोहली, अब तक सिर्फ तीन बार जीत सके ये अवॉर्ड

ODI WC 2023 : दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट, लेकिन फिर भी बन गए टीम के 2 रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल