Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI WC 2023 : दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट, लेकिन फिर भी बन गए टीम के 2 रन

ODI WC 2023 : दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट, लेकिन फिर भी बन गए टीम के 2 रन

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Oct 30, 2023 03:49 pm IST, Updated : Oct 30, 2023 03:49 pm IST

ODI WC 2023 : वनडे में अक्सर ऐसा हुआ है, जब दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए हो, इस बार भी हुआ, लेकिन इसके बाद भी टीम के दो रन बन गए, ये पहली बार हुआ।

Ishan Kishan And Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY Ishan Kishan And Rohit Sharma

ODI WC 2023 : वनडे विश्व कप का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रही है, इसलिए भारत के फैंस को मजा भी खूब आ रहा है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में करीब करीब एंट्री कर चुकी है, लेकिन आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। क्रिकेट का मुकाबला हो और कोई नया कीर्तिमान न बने, ऐसा कम ही होता है। इस बीच इस बार के विश्व कप में भी कई बार ऐसा हुआ। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट हो जाएं, ऐसा तो कई बार हुआ है, लेकिन पहली बार हुआ, जब इसके साथ ही टीम के भी दो रन हो गए। ये सब कुछ भारतीय टीम के ही साथ हुआ है। 

वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा और ईशान किशन हो गए शून्य पर आउट 

अब तक के वनडे विश्व कप के इतिहास में ऐसा अब तक सात बार हुआ है, जब दोनों ओपनर्स शून्य पर आउट हो गए हैं। ये सिलसिला साल 1983 से शुरू हुआ था, इस बार भी ऐसा हुआ और टीम इंडिया ने ऐसा किया। भारतीय टीम पहला ही मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरी। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे। लेकिन दोनों बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। लेकिन इसके बाद भी टीम का स्कोर दो रन हो गया था। वो इसलिए क्योंकि इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एक वाइड फेंकी और एक लेगबाई का रन गया। इससे पहले जब भी ओपनर्स आउट हुए हैं, दो रन कभी नहीं बने। 

साल 1983 के विश्व कप में हुआ था पहली बार ऐसा 
साल 1983 के विश्व कप में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे। मोहसिन खान और मुदस्सर नजर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उसी साल टीम इंडिया के भी साथ ऐसा हुआ था। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत बिना कोई भी रन बनाए पवेलियन लौट गए थे। दोनों बार टीम का भी स्कोर शून्य रन था। इसके बाद साल 1999 में स्कॉटलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए थे। तब टीम का स्कोर एक रन हो गया था। 

साल 2019 के विश्व कप में दो बार हुआ जब दोनों सलामी बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता 
साल 2015 के विश्व कप में फिर ये ही घटना घटी, उस साल श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने और तिलकरत्ने दिलशान अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे। साल 2019 में भी अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद और हजरतुल्ला जजई भी शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन टीम का भी खाता नहीं खुला था। उसी साल यानी 2019 में ही न्यूजीलैंड के सलामी ​बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो शून्य पर आउट हुए और टीम का स्कोर केवल एक रन था। ये मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। लेकिन इस बार जब रोहित शर्मा और ईशान किशन शून्य पर आउट हुए, तब भारत के खाते में दो रन आ चुके थे, भले ही वे एक्स्ट्रा के तौर पर आए थे। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने के लिए 4 टीमें तैयार! टीम इंडिया का किससे होगा मुकाबला?

गेंदबाजों के दम पर भारत ने किया कमाल, 30 साल बाद दोहरा दिया ये कारनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement