1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2023: भारत के स्क्वाड में हुआ बदलाव, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

ODI World Cup 2023: भारत के स्क्वाड में हुआ बदलाव, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 28, 2023 07:54 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 08:21 pm IST

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 05 अक्टूबर से होगी। इसके एक हफ्ते पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। इंजरी के कारण बीसीसीआई को यह फैसला लेना पड़ा है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया गया है। इंजरी के कारण टीम के एक स्टार खिलाड़ी को बाहर होना पड़ा है। वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 05 अक्टूबर से होने जा रही है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को लेकर अभी गुवाहाटी में मौजूद है। जहां वे इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को स्क्वाड से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह आर अश्विन को टीम में मौका मिला है।

इंजरी के कारण हुआ बदलाव

वनडे वर्ल्ड कप से पहले अक्षर पटेल की इंजरी उनके लिए काफी खराब रही। पूरे साल अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें अंतिम समय में टीम से बाहर होना पड़ा है। हाल ही में खेले गए एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अक्षर को इंजरी आई थी। जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर भी हो गए थे। उनकी जगह टीम में वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज में भी उन्हें रेस्ट दिया गया था। माना जा रहा था कि वह भारत के वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैच से पहले फिट हो जाएंगे, लेकन ऐसा नहीं हो सका और अब उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।

Indian Cricket Team
Image Source : INDIA TVवनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

भारत का पहला मैच चेन्नई में

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। इस मैच में अश्विन का खेलना लगभग तय ही माना जा रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज में अश्विन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई के स्पिन ट्रैक पर अश्विन को मौका दे सकते हैं। अश्विन ने साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप खेला था। अश्विन के अलावा विराट भी साल 2011 का वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। टीम में सिर्फ यही दोनों खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने भारत के लिए पहले भी वनडे वर्ल्ड कप जीता है। 

वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और शार्दुल ठाकुर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल