वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। टी20 विश्व कप 2026 के बाद आईसीसी का सबसे बड़ इवेंट यही है, जो अगले साल खेला जाएगा। कौन कौन सी टीमें इस विश्व कप में खेलेंगी, इसको लेकर धीरे धीरे तस्वीर साफ हो रही है। इस बीच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जो सीरीज खेली गई, उसने वेस्टइंडीज के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। अब सवाल ये है कि क्या टीम डायरेक्ट विश्व कप के लिए एंट्री करेगी या फिर उसे क्वालीफायर खेलकर वहां जीत दर्ज कर आना होगा। चलिए आपको पूरा समीकरण समझाते हैं
दरअसल पाकिस्तान की टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। इसमें दो मैच जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज अपने नाम कर ली। पहला मैच बांग्लादेश ने जीतकर सीरीज में लीड ली। दूसरा मैच पाकिस्तान ने जीत लिया, इसके बाद तीसरा और आखिरी मैच भी बांग्लादेश ने रोचक तरीके से जीत लिया। इन दो मैचों की जीत से बांग्लादेश को आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा मिला है। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 10 पर थी, जो अब सीरीज के बाद नौवें नंबर पर पहुंच गई है। वैसे तो आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी नहीं की है, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि वेस्टइंडीज टीम 9 से अब दसवें नंबर पर चली गई है।
अब आते हैं अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर। जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे चूंकि मेजबान हैं, इसलिए उन्हें डायरेक्ट एंट्री मिल चुकी है। इसके बाद आठ टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर आएंगी। जो टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 8 में रहेंगी, वे सीधे अपनी जगह बना लेंगी, लेकिन उसके बाद की टीमों को क्वालीफायर खेलकर आना होगा। यानी अगर आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो पता चलता है कि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम आज की तारीख में डायरेक्ट एंट्री नहीं कर पाएंगी, लेकिन अभी कटआफ डेट दूर है। इसलिए अगर उनकी रैंकिंग में सुधार होता है तो मौका बन सकता है।
अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को वनडे मैच खेलने होंगे, मैच खेलेंगी और जीत दर्ज करेंगी तभी रैंकिंग में बढ़ोत्तरी होगी। आगामी शेड्यूल की बात करें तो बांग्लादेश की टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी, जो अभी काफी दूर है। वेस्टइंडीज की टीम सितंबर अक्टूबर में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। तभी कुछ मौका बनेगा।
यह भी पढ़ें
ICC का बड़ा ऐलान, प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए पाकिस्तानी, अंग्रेज और यूएसए के खिलाड़ी के बीच टक्कर
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ का दिया ऐसा सिला, ये तो बहुत नाइंसाफी है
संपादक की पसंद