1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG Test: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कैमरा लगाकर खेलेगा प्लेयर, बदलने वाला है लाइव मैच देखने का अंदाज

IND vs ENG Test: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कैमरा लगाकर खेलेगा प्लेयर, बदलने वाला है लाइव मैच देखने का अंदाज

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jun 30, 2022 06:52 pm IST,  Updated : Jun 30, 2022 06:52 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट की सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच शुक्रवार से एजबेस्टन में खेला जाएगा।

Ollie Pope takes the catch of Kemar Roach- India TV Hindi
Ollie Pope takes the catch of Kemar Roach Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत - इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट मैच
  • शुक्रवार को शुरू होगा रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच
  • एजबेस्टन टेस्ट में कैमरा लगाकर मैदान में उतरेगा प्लेयर

टेस्ट क्रिकेट में जो अब तक नहीं हुआ वह भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सीरीज के पांचवें मैच में होगा। पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कोई खिलाड़ी कैमरा लगाकर मैदान मं उतरेगा। ये कैमरा एक खास पोजीशन पर इंग्लैंड के खिलाड़ी के साथ इंस्टॉल किया जाएगा।

एजबेस्टन टेस्ट में कौन सा खिलाड़ी कैमरा के साथ उतरेगा मैदान में?  

एजबेस्टन, बर्मिंघम में होने वाले इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ओली पोप जब मैदान में उतरेंगे तो उनकी हेलमेट पर एक कैमरा लगा होगा। इस दौरान पोप के साथ शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करने की बाध्यता होगी। पोप की हेलमेट पर लगा ये कैमरा सीधे मैच ब्रॉडकास्टर से जुड़ा होगा। यानी उस कैमरे में कैद होने वाली तमाम तस्वीरों को स्काई स्पोर्ट्स अपने दर्शकों को लाइव दिखा सकेगा।

क्या ये कैमरा आवाज को कर सकता है रिकॉर्ड?

ओली पोप के साथ अटैच कैमरा किसी आवाज को रिकॉर्ड नहीं कर सकता। इसे सिर्फ दर्शकों को टेस्ट मैच देखने का एक अनोखा और नया अनुभव दिलाने के लिए पहली बार कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। यानी स्टंप्स माइक खिलाड़ियों के बीच की बातचीत को रिकॉर्ड करने का एकमात्र जरिया बना रहेगा।   

इस इनोवेशन को टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जा सकता है। एजबेस्टन टेस्ट में होने वाले इस नए प्रयोग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से स्वीकृति मिल चुकी है।

क्या पहले कभी हुआ है ऐसा प्रयोग?

स्काई स्पोर्ट्स इसी तरह का प्रयोग ‘द हंड्रेड’ 2021 के दौरान कर चुका है लिहाजा ये मैच को दिखाने का पूरी तरह से एक नया एंगल नहीं होगा। इस टूर्नामेंट के दौरान ट्रेंट रॉकेट के टॉम मूर ने विकेटकीपिंग करते हुए अपने हेलमेट पर कैमरा लगाया था। कहा जाता है कि इस प्रयोग ने कुछ टॉप एज कैच के शानदार शॉट कैप्चर किए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल