1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की रेस में 2 बल्लेबाज 550 के पार, वैभव सूर्यवंशी पर मंडराया टॉप-10 से बाहर होने का खतरा

ऑरेंज कैप की रेस में 2 बल्लेबाज 550 के पार, वैभव सूर्यवंशी पर मंडराया टॉप-10 से बाहर होने का खतरा

 Written By: Vanson Soral
 Published : May 17, 2026 08:02 am IST,  Updated : May 17, 2026 08:04 am IST

Orange Cap: IPL 2026 में हर मैच के साथ ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है। अब 2 बल्लेबाजों ने एक झटके में 550 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी काफी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

Orange Cap - India TV Hindi
साई सुदर्शन-शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP/AP

IPL 2026 की ऑरेंज कैप रेस अब पूरी तरह एक ही टीम यानी गुजरात टाइटंस के नाम होती दिख रही है। भले ही गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के स्टार ओपनर साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में ऐसा धमाल मचाया कि दोनों ने ऑरेंज कैप की टॉप-2 पोजिशन पर कब्जा जमा लिया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए, जिसके जवाब में GT की टीम 218 रन तक ही पहुंच सकी। हालांकि हार के बावजूद गुजरात के दोनों ओपनर्स ने ऑरेंज कैप की रेस में अपनी बादशाहत स्थापित कर दी।

साई सुदर्शन ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

साई सुदर्शन ने मैच में नाबाद 53 रन बनाए। खास बात यह रही कि वह तीसरे ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। उस समय उनके नाम 13 गेंदों पर 23 रन थे। लेकिन 17वें ओवर में शुभमन गिल के आउट होने के बाद वह दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे और आखिर तक नाबाद रहे।

इस पारी के बाद साई सुदर्शन के इस सीजन में कुल 554 रन हो गए और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। हालांकि, यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वह IPL 2025 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। वहीं, शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली। यह इस सीजन में उनका तीसरा 80+ स्कोर रहा। इस पारी के दम पर गिल 552 रन के साथ ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 से बाहर

इन दोनों बल्लेबाजों की वजह से हेनरिक क्लासेन अब तीसरे नंबर पर खिसक गए। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज क्लासेन के नाम इस समय 508 रन हैं। ऑरेंज कैप की टॉप-5 लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 484 रन बनाए हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिनके खाते में 481 रन हैं। इसके बाद केएल राहुल, मिचले मार्श और संजू सैमसन हैं। राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब काफी नीचे खिसक गए हैं और उन पर टॉप-10 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वैभव 440 रनों के साथ अब 9वें पायदान पर हैं। 10वें स्थान पर 439 रनों के साथ प्रभसिमरन सिंह हैं।

IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • साई सुदर्शन - 554
  • शुभमन गिल - 552
  • हेनरिक क्लासेन - 508 
  • विराट कोहली - 484
  • अभिषेक शर्मा - 481

यह भी पढ़ें:

KKR ने IPL में पूरी की स्पेशल सेंचुरी, RCB के बाद ये मुकाम हासिल करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल