1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की रेस में आया दिलचस्प मोड़, टॉप 5 में चार ​हिन्दुस्तानी

ऑरेंज कैप की रेस में आया दिलचस्प मोड़, टॉप 5 में चार ​हिन्दुस्तानी

 Published : May 12, 2026 09:48 am IST,  Updated : May 12, 2026 10:27 am IST

ऑरेंज कैप की जंग आईपीएल 2026 में अब दिलचस्प मोड़ पर जा पहुंची है। हेनरिक क्लासेन इस वक्त पहले नंबर पर हैं, लेकिन जल्द ही उनसे ये छिन भी सकती है। पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार काबिज हैं।

kl rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : PTI

ऑरेंज कैप की रेस और भी दिलचस्प होती जा रही है। टीमों के बीच तो एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी ही है, साथ ही बल्लेबाज भी जोरआजमाइश कर रहे हैं। इस वक्त ऑरेंज कैप की दौड़ में जो टॉप 5 खिलाड़ी हैं, उसमें चार हिंदुस्तानी यानी भारतीय खिलाड़ी हैं, हालांकि इसके टॉप पर विदेशी बल्लेबाज का कब्जा बना हुआ है। उम्मीद है कि आज कम से कम एक बल्लेबाज ऐसा निकलेगा, जो 500 का आंकड़ा पार कर लेगा। 

हेनरिक क्लासेन ने अब तक बनाए हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन

आईपीएल में इस वक्त जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन मिडल आर्डर में खेलते हैं, लेकिन इसके बाद भी पहले नंबर पर आना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। टॉप 5 के बाकी सारे बल्लेबाज ओपनर हैं। क्लासेन ने अब तक 11 मैच खेलकर 494 रन बना लिए हैं। हो सकता है कि आज ही वे 500 का आंकड़ा पार कर जाएं। इस बीच केएल राहुल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मैच खेलकर 477 रन अब तक बना लिए हैं। 

अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में नंबर तीन पर 

सनराइजर्स के लिए ओपनिंग करने वाले अभिषेक शर्मा नंबर तीन पर हैं। उन्होंने अब तक 11 मैच खेलकर 475 रन बनाने में सफलता हासिल की है। यानी टॉप 3 में दो बल्लेबाज तो सनराइजर्स हैदराबाद के ही हैं। इस बीच शुभमन गिल अब नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 10 मैचों में ही 462 रन बना दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी नंबर पांच पर हैं, उनके नाम 11 मैचों में 440 रन अब तक हो गए हैं। 

most runs in ipl 2026
Image Source : INDIA TVआईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार

इस बीच अगर पर्पल कैप की बात करें तो वहां पर भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की है, अब तक वे 11 मैच खेलकर 21 विकेट ले चुके हैं। एक मैच तो उन्होंने 4 सफलताएं हासिल की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर अंशुल कम्बोज हैं। जो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हैं। अंशुल ने 11 मैच खेलकर अब तक 19 विकेट हासिल कर लिए हैं। अभी तो काफी मैच बाकी हैं, देखना होगा कि जब सीजन का समापन होगा तो कौन सी टीम विजेता बनकर सामने आती है। 

यह भी पढ़ें 

पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार से बरस पड़े श्रेयस अय्यर, बताया कि क्यों नहीं दिया युजवेंद्र चहल को एक भी ओवर

IPL Points Table: पंजाब किंग्स की हार से फंस गया प्लेऑफ का ​गणित, दिल्ली कैपिटल्स की चल रही सांसें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल