1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: पंजाब किंग्स की हार से फंस गया प्लेऑफ का ​गणित, दिल्ली कैपिटल्स की चल रही सांसें

IPL Points Table: पंजाब किंग्स की हार से फंस गया प्लेऑफ का ​गणित, दिल्ली कैपिटल्स की चल रही सांसें

 Published : May 12, 2026 06:47 am IST,  Updated : May 12, 2026 06:47 am IST

आईपीएल की अंक ​तालिका अब बुरी तरह से फंस गई है। कभी जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स की टीम अपना लगातार चौथा मैच हार चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने जीत ​के साथ ही ना केवल अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं, बल्कि नए सिरे ताल भी ठोक दी है।

IPL Points Table- India TV Hindi
आईपीएल अंक तालिका Image Source : AP

आईपीएल का ये सीजन अब नए रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला रुक चुका है। जो टीम अजेय बनी हुई थी, वो लगातार हार का सामना कर रही थी। यहां तक की वो प्लेऑफ में पहुंच पाएगी कि नहीं, इस पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की सांसें चल रही हैं और उसने एक और जीत के बाद अंक तालिका में छलांग मारी है। कुल मिलाकर टॉप 4 का मामला फंसा हुआ है और किसी को नहीं पता कि आने वाले दिनों में क्या होने वाला है। 

पंजाब किंग्स की इस सीजन लगातार चौथी हार

पंजाब​ किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया। एक हाईस्कोरिंग मैच था, जिस पर एक ओवर शेष रहते ही दिल्ली ने कब्जा कर लिया। इससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में एक पायदान आगे बढ़ी है। पहले टीम आठ अंकों के साथ आठवें नंबर पर​ थी, लेकिन अब उसने 12 मैच लेकर 10 अंक हासिल कर लिए हैं। टीम अब सातवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम यहां से प्लेऑफ में पहुंच तो सकती है, लेकिन एक भी हार उसे यहां से बाहर निकालने के लिए काफी होगी। हालांकि इस वक्त अंक तालिका काफी रोचक हो चली है। 

पंजाब किंग्स की बढ़ रही है अब मुश्किल

इस बीच बात अगर पंजाब किंग्स की करें तो वो अभी भी टॉप 4 में तो है, लेकिन लगातार चार हार के बाद टीम संकट में फंस गई है। इस वक्त आरसीबी की टीम 14 अंक लेकर नंबर एक पर है। सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस के भी बराबर 14 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट थोड़ा कम है। पंजाब के अभी भी 13 अंक हैं और वो नंबर चार पर है। 

चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास टॉप 4 में पहुंचने का मौका

इस वक्त अंक तालिका में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 12 अंक हैं। यानी इन दोनों टीमों में से किसी ने एक भी मैच जीता तो उसके पास चांस होगा कि वो पंजाब को पछाड़कर टॉप 4 में पहुंच जाए। इससे पंजाब किग्स को नीचे आना पड़ेगा। यानी आने वाले दिनों में अंक तालिका में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिलेगा। 

आज आरसीबी नहीं रहेगी नंबर वन टीम, हैदराबाद और गुजरात के पास टॉपर बनने का मौका

आज की बात करें तो गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास बराबर 16 अंक हैं। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, वो सीधे टॉप पर चली जाएगी यानी आरसीबी का पहले नंबर से हटना पक्का है। इतना ही नहीं, जो टीम जीतेगी, उसका प्लेऑफ में पहुंचना भी करीब करीब पक्का हो जाएगा, देखना बस इतना है कि उस पर मोहर लगती है या फिर कुछ दिन का इंतजार करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें 

राहुल द्रविड़ बने टीम के मालिक, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में दिखेगा फ्रैंचाइजी का जलवा

MI पर जीत के बाद RCB के स्टार प्लेयर को भद्दा इशारा करना पड़ा भारी, IPL ने दूसरी बार लिया बड़ा एक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल