1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार से बरस पड़े श्रेयस अय्यर, बताया कि क्यों नहीं दिया युजवेंद्र चहल को एक भी ओवर

पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार से बरस पड़े श्रेयस अय्यर, बताया कि क्यों नहीं दिया युजवेंद्र चहल को एक भी ओवर

 Published : May 12, 2026 07:25 am IST,  Updated : May 12, 2026 07:25 am IST

पंजाब किंग्स की टीम अपना लगातार चौथा मैच हार गई है, इससे श्रेयस अय्यर काफी नाराज दिखे। उन्होंने उस रणनीति का भी मैच के बाद खुलासा किया कि मैच के दौरान युजवेंद्र चहल से एक भी ओवर क्यों नहीं कराया गया।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AP

पंजाब किंग्स की हालत खराब है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने शानदार आगाज किया था। ऐसा लग रह था कि कोई टीम उसे हरा ही नहीं पाएगी, लेकिन जीत का ​सिलसिला ऐसा रुका, जो फिर से शुरू ही नहीं हो पा रहा है। पंजाब ने पहले सात मैचों में ही 13 अंक हासिल कर लिए थे, लेकिन उसके बाद टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इसको लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर बिफर पड़े हैं। मैच के बाद उन्होंने ये भी बताया कि युजवेंद्र चहल से आखिर एक भी ओवर की गेंदबाजी क्यों नहीं कराई गई। 

पंजाब किंग्स ने बनाए 200 से अधिक रन, फिर भी हार गई टीम

आईपीएल के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया ​था, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए ये नाकाफी साबित हुआ। टीम ने छह बॉल पहले ही इसे चेज कर दिया। मैच के बाद जब श्रेयस अय्यर से ये पूछा गया कि क्या ये रन काफी थे, जो स्कोर बोर्ड पर लगे थे। इस पर कप्तान ने कहा कि ये रन काफी थे। साथ ही बोले कि उन्हें तो ये भी लग रहा है कि 30 रन अधिक ही थे, कम होने की तो बात ही नहीं है। 

श्रेयस अय्यर ने बताया कि क्यों नहीं दी युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी

इस मैच में युजवेंद्र चहल भी थे, लेकिन उनसे एक भी ओवर नहीं कराया गया। इसको लेकर जब अय्यर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके मन में जरूर चहल को गेंदबाजी देने को लेकर सवाल आया था, लेकिन बॉल जिस तरह से सीम कर रही थी और तेज गेंदबाजों की मदद कर रही थी, उसके बाद चहल को गेंदबाजी नहीं दी गई। श्रेयस अय्यर ने कहा कि अगर हमारे तेज गेंदबाजों ने ठीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की होती वे विकेट निकाले जा सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और हम मैच हार गए। कुल मिलाकर कप्तान पेसर्स की गेंदबाजी से काफी निराश नजर आए। 

धर्मशाला में पहली बार चेज हुए हैं 200 से अधिक रन

वैसे अगर आंकड़े के हिसाब से देखा जाए तो भी श्रेयस अय्यर की बात सही लगती है। धर्मशाला के इस स्टेडियम पर पहली बार आईपीएल में 200 से अधिक रनों का स्कोर चेज हुआ है। इससे पहले साल 2010 में जब यहां चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया था, तब 193 रनों के लक्ष्य का पीछा हो गया था। इसके बाद अब जाकर ये रिकॉर्ड टूटा है और टीम ने 211 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यानी रन तो पर्याप्त थे, लेकिन कहीं ना कहीं गेंदबाजी खराब हुई है, इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: पंजाब किंग्स की हार से फंस गया प्लेऑफ का ​गणित, दिल्ली कैपिटल्स की चल रही सांसें

राहुल द्रविड़ बने टीम के मालिक, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में दिखेगा फ्रैंचाइजी का जलवा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल