1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs AFG: बाबर आजम ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, 100वें मैच में किया ये कारनामा

PAK vs AFG: बाबर आजम ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, 100वें मैच में किया ये कारनामा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 24, 2023 10:59 pm IST,  Updated : Aug 24, 2023 10:59 pm IST

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी 100वीं वनडे पारी खेली। इस मैच में उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : GETTY

PAK vs AFG: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि यह बाबर आजम का 100वीं वनडे इंटरनेशनल पारी थी। बाबर ने अपनी इस पारी को खास बनाते हुए इस मैच में 66 गेंदों पर 53 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की भी बराबरी कर ली है।

बाबर की 100वीं पारी खास

बाबर आजम के वनडे करियर पर एक नजर डालें तो उन्होंने 100 पारियों में 5142 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 18 शतक और 27 अर्धशतक भी दर्ज हैं। आपको बता दें की 100 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा अर्धशतक बाबर आजम के ही नाम दर्ज हैं। इस मैच में अर्धशतक लगाते ही उन्होंने जो रूट की भी बराबरी करी है। जो रूट के नाम भी 100 वनडे मैचों में 27 अर्धशतक दर्ज थे। बाबर आजम इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में 880 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। बाबर आजम दिन प्रतिदिन वनडे में एक खास बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। वर्ल्ड कप और एशिया कप से पहले बाबर का फॉर्म पाकिस्तान के लिए अच्छे संकेत हैं।  

कैसा है मैच का हाल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले के बारे में बात करें तो इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए। इस दौरान अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 151 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम का यह सर्वाधिक स्कोर था। इससे पहले उन्होंने आज तक 260 रन के स्कोर को भी पार नहीं किया था। पाकिस्तान की टीम अभी बल्लेबाजी कर रही है। 

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद इस देश में खेलेगा ये खिलाड़ी, खेल चुका है WTC फाइनल

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दिया YO-YO Test, जानें विराट कोहली का स्कोर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल