PAK vs BAN : भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 134 रन बनाए थे। यानी बांग्लादेश को केवल 136 रन ही बनाने थे। लेकिन बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी। अब 28 सितंबर को फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। ये मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में देर शाम आठ बजे से खेला जाएगा।