1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG, 2nd T20I STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच आज, कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

PAK vs ENG, 2nd T20I STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच आज, कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Sep 22, 2022 02:45 pm IST,  Updated : Sep 22, 2022 02:45 pm IST

PAK vs ENG, 2nd T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही है सात मैचों की टी20 सीरीज।

PAK vs ENG, 2nd T20I LIVE STREAMING, pak vs eng- India TV Hindi
PAK vs ENG, 2nd T20I LIVE STREAMING

Highlights

  • पाकिस्तान को पहले मैच में छह विकेट से मिली थी हार
  • बाबर की कप्तानी में लगातार तीन मैच हार चुका है पाकिस्तान
  • सात मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे

PAK vs ENG, 2nd T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में छह विकेट की हार के बाद पाकिस्तान की टीम सात मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को पिछले तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप में श्रीलंका से लगातार दो हार के बाद इंग्लैंड ने भी उसे उसके घर में हराया। ऐसे में पाकिस्तान की टीम अपनी खामियों को दूर कर के पलटवार करने की कोशिश करेगी। हालांकि इंग्लैंड की मजबूत टीम से पार पाना उसके लिए आसान नहीं होने वाला है। दोनों टीमें के बीच यहां एक बार फिर से एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है तो ऐसे में आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी जानकारियों के बारे में...

कब खेला जाएगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा  टी20 मैच?

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज (22 सितंबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 7:30 बजे और मैच की पहली गेंद रात 8 बजे डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है मैच?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऐसे में सभी मैच सोनी के स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आमिर जमाल, अबरार अहमद, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, शान मसूद और उस्मान कादिर।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली (उपकप्तान), हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, रिचर्ड ग्लीसन, एलेक्स हेल्स, टॉम हेल्म, विल जैक्स, डाविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ल्यूक वुड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल