1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG, 4th T20I LIVE STREAMING: बाबर सेना आज इंग्लैंड के खिलाफ करना चाहेगी पलटवार, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

PAK vs ENG, 4th T20I LIVE STREAMING: बाबर सेना आज इंग्लैंड के खिलाफ करना चाहेगी पलटवार, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Sep 25, 2022 12:36 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 12:39 pm IST

PAK vs ENG, 4th T20I LIVE STREAMING: इंग्लैंड की टीम सात मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाए हुए है।

PAK vs ENG, 4th T20I LIVE STREAMING, pak vs eng- India TV Hindi
PAK vs ENG, 4th T20I LIVE STREAMING

Highlights

  • पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज
  • सात मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे
  • इंग्लैंड ने जीता था तीसरा मुकाबला

PAK vs ENG, 4th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इंग्लैंड की टीम दो मैच जीतकर 2-1 से आगे है। उसने पहले और तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी जबकि दूसरा मुकाबला मेजबान टीम ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। आज एक बार फिर से दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान की कोशिश जहां बराबरी करने की होगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम अपनी बढ़त को और मजबूत करने के लिए जोर लगाएगी। ऐसे में आज एक बार फिर दोनों टीमें के बीच यहां रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी जानकारियों के बारे में...

कब खेला जाएगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चौथा  टी20 मैच?

दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज (25 सितंबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

शुरू को तीन मैचों की तरह ही यह मुकाबला भी कराची के नेशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 7:30 बजे और मैच की पहली गेंद रात 8 बजे डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है मैच?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऐसे में सभी मैच सोनी के स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आमिर जमाल, अबरार अहमद, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, शान मसूद और उस्मान कादिर।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली (उपकप्तान), हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, रिचर्ड ग्लीसन, एलेक्स हेल्स, टॉम हेल्म, विल जैक्स, डाविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ल्यूक वुड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल