1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG 6th T20I Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, सीरीज में हासिल की 3-3 की बराबरी

PAK vs ENG 6th T20I Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, सीरीज में हासिल की 3-3 की बराबरी

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Sep 30, 2022 03:18 pm IST,  Updated : Sep 30, 2022 11:24 pm IST

PAK vs ENG 6th T20I Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 7 मैच की टी20 सीरीज के छठे मैच में हराकर 3-3 की बराबरी हासिल कर ली।

Pakistan vs England Highlights- India TV Hindi
Pakistan vs England Highlights Image Source : INDIA TV

PAK vs ENG 6th T20I Highlights: सात मैच की जारी टी20 सीरीज के छठे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य रखा जिसे इंग्लैंड ने 33 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा नाबाद 87 रन बाबर आजम ने बनाए। वहीं इंग्लैंड के टॉप स्कोरर रहे फिल सॉल्ट ने 88 रन की पारी खेली और नॉट आउट रहे। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में 3-3 की बराबरी भी हासिल कर ली है। बता दें कि पिछले मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सारे विकेट गंवाकर 145 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड को शुरुआत से ही झटके लगने शुरू हो गए थे। हालांकि कप्तान मोईन अली ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली पर वे टीम को जीत की दहलीज पार कराने में नाकाम रहे थे।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल