Sunday, December 14, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SA: साउथ अफ्रीका टीम की नजरें वापसी पर, जानिए दूसरे वनडे मैच की कैसे फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs SA: साउथ अफ्रीका टीम की नजरें वापसी पर, जानिए दूसरे वनडे मैच की कैसे फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला फैसलाबाद के स्टेडियम में 6 नवंबर को खेला जाएगा।

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Nov 06, 2025 09:41 am IST, Updated : Nov 06, 2025 09:42 am IST
PAK vs SA 2nd ODI Match- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा वनडे मैच

पाकिस्तान की टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला फैसलाबाद इकबाल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भी इसी ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें मेजबान पाकिस्तानी टीम 264 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 गेंद पर दो विकेट से जीतने में कामयाब हुई थी और सीरीज में 1-0 बढ़त भी बना ली। अब पाकिस्तान टीम की नजरें जहां सीरीज के दूसरे वनडे मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेने पर होगी तो वहीं साउथ अफ्रीका टीम की कोशिश जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाने की रहने वाली है, ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है।

टॉस की भूमिका रहेगी काफी अहम

फैसलाबाद के स्टेडियम में खेले जाने वाले वनडे सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। यहां पर अब तक कुल 17 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां 8 मुकाबलों को अपने नाम किया है तो वहीं 9 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में वनडे मुकाबले में पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 230 रनों के करीब का देखने को मिला है।

वहीं यहां पर खेले गए पहले मुकाबले में ये साफ हो गया था कि स्पिन गेंदबाजों को खेलना फैसलाबाद की पिच पर आसान नहीं है वह भी पहले बल्लेबाजी करने के दौरान। टारगेट का पीछा करते समय ओस आने की वजह से बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान जरूर हो जाता है ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 88 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 52 मैचों को अफ्रीकी टीम जीतने में कामयाब रही तो वहीं 35 मुकाबलों तो पाकिस्तानी टीम ने जीता है। इसके अलावा एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

कब-कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे मैच फ्री में लाइव

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी, जिसमें टॉस दोपहर 3:30 पर होगा। इस मैच को भारत में किसी भी चैनल पर ब्रॉडकास्ट नहीं किया जा रहा है। वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब चैनल Sports TV पर होगी जिसपर जाकर भारतीय फैंस इस मैच को फ्री में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

एक के बाद एक बीतती जा रही है सीरीज, ये खिलाड़ी कर रहा है BCCI के कॉल का इंतजार

क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप! तेज गेंदबाज ने कप्तान पर लगाया जूनियर खिलाड़ियों को पीटने का आरोप

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement