पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में एकतरफा जीत हासिल की। बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान ने कैरेबियाई टीम को 120 रन के भारी अंतर से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मुल्तान में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 275 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 32.2 ओवर में 155 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सर्वाधिक 77 और इमाम-उल-हक ने 72 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने चार और मोहम्मद वसीम ने तीन विकेट झटके। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (12 जून) को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- HIGHLIGHTS PAK vs WI 2nd ODI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 120 रन से हराया, तीन मैचों की सीरीज में हासिल की 2-0 की अजेय बढ़त
HIGHLIGHTS PAK vs WI 2nd ODI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 120 रन से हराया, तीन मैचों की सीरीज में हासिल की 2-0 की अजेय बढ़त
पाकिस्तान के पास आज जहां सीरीज जीतने का मौका है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम आज का मैच जीतकर बराबरी करने की कोशिश करेगी।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement