1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान और PCB ने मानी हार, आखिरकार सौंपी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी

पाकिस्तान और PCB ने मानी हार, आखिरकार सौंपी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी

 Published : Oct 01, 2025 03:18 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 03:35 pm IST

Asia Cup: पीसीबी हार मानते हुए अब तक अपने कब्जे में की गई एशिया कप की ट्रॉफी छोड़ दी है। पता चला है कि एसीसी ने एशिया कप की ट्रॉफी यूएई क्रिकेट बोर्ड को दी है, जो जल्द ही भारत को मिल जाएगी।

asia cup 2025 trophy- India TV Hindi
भारत को यही एशिया कप की ट्रॉफी जल्द मिलेगी। Image Source : INDIA TV

Asia Cup: पाकिस्तान और पीसीबी ने आखिरकार हार मान ली है। टीम इंडिया को अब एशिया कप की ट्रॉफी मिल गई है। अब तक अपनी ऐंठ में रहे पाकिस्तान​ क्रिकेट बोर्ड की सारी हेंकड़ी निकल गई है। पता चला है कि एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से यूएई क्रिकेट बोर्ड को एशिया कप की ट्रॉॅफी दे दी गई है। जल्द ही इसे बीसीसीआई को दे दिया जाएगा। भारत ने पाकिस्तान को ही पांच विकेट से हराकर 28 सितंबर को इस खिताब पर कब्जा किया था। 

बेशर्मी के साथ मंच पर खड़े रहे मोहसिन नकवी

भारतीय​ क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अजेय रहते हुए एशिया कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। जब ट्रॉफी पर मिलने की बारी आई तो मंच पर पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी आकर खड़े हो गए। मोहसिन ही अभी एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं। उसी हैसियत ये वे ट्रॉफी देने आए थे, लेकिन टीम इंडिया ने साफ कर दिया कि वे मोहसिन के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेंगे। हालांकि मोहसिन ​बेशर्मी के साथ मंच पर खड़े रहे। बाद में वे ट्रॉफी लेकर चले गए। इसके बाद हंगामा मचा। 

Team India celebrates after winning the Asia Cup
Image Source : APएशिया कप जीतने के बाद जीत का जश्न मनाती टीम इंडिया

मोहसिन को सुननी पड़ी जमकर खरी खोटी

मंगलवार को दुबई में एसीसी की मीटिंग हुई, इसमें बीसीसीआई के प्रतिनिधि के रूप में राजीव शुक्ला और आशीष शेलर मौजूद रहे। इन दोनों ने मो​हसिन नकवी को जमकर खरी खोटी सुनाई और साफ कर दिया कि भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है और उसका इस खिताब पर हक है, इसलिए जल्द से जल्द इसे भारत के सुपुर्द किया जाए। बीसीसीआई ने इसकी भी तैयारी शुरू कर दी थी कि अगर बात नहीं बनी तो पीसीबी की शिकायत आईसीसी में की जाएगी। 

भारत के सामने पाकिस्तान चारोखाने चित्त

इस बीच अब से कुछ ही देर पहले खबर सामने आई कि एसीसी ने एशिया कप की ट्रॉफी यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है। जहां से उसे भारत को दिया जाएगा। भारतीय टीम बस इतना ही चाहती थी वे मोहसिन ने ये ​ट्रॉफी नहीं लेंगे। अगर ये काम एसीसी ने 28 सितंबर को ही कर दिया होता तो मामला इतना बढ़ता ही नहीं। हालांकि एसीसी ने अंत में वही किया है जो भारत चाहता था। यानी भारत ने एशिया कप के साथ साथ रणनीतिक तौर पर भी जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा ने बना दिया नया कीर्तिमान, तोड़ा डेविड मलान का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल