1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिना बाउंड्री लगाए इस बल्लेबाज ने दौड़कर पूरे किए 4 रन, खराब फील्डिंग का उठाया फायदा

बिना बाउंड्री लगाए इस बल्लेबाज ने दौड़कर पूरे किए 4 रन, खराब फील्डिंग का उठाया फायदा

 Published : Aug 22, 2024 06:45 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 11:36 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने शतक लगाए हैं। मैच में सऊद शकील ने नाहिद राणा के एक ओवर में दौड़कर ही चार रन पूरे कर लिए।

mohammad rizwan and saud shakeel- India TV Hindi
mohammad rizwan and saud shakeel Image Source : AP

Pakistan vs Bangladesh 1st Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तानी टीम को पहले बैटिंग का न्योता दिया। पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज तो खास कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन सऊद शकील (141 रन) और मोहम्मद रिजवान (171 रन) ने बेहतरीन शतक लगाए। इसके बाद पाकिस्तान ने 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। लेकिन मैच में एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

दौड़कर ही पूरे कर लिए 4 रन

पाकिस्तान की पारी का 49वां ओवर बांग्लादेश के नाहिद राणा ने किया। इस ओवर की पहली गेंद सऊद शकील ने खेली और स्ट्रोक मिड ऑफ की तरफ खेल दिया। इसके बाद गेंद तेजी के साथ बाउंड्री की तरफ जा रही थी और लेकिन मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने विकेट्स के बीच दौड़कर भी रन लेने जारी रखे। फिर एकाएक गेंद बीच में रुक गई। पर जब तक फील्डर गेंद को पकड़ता और वापस बॉलर को देता। तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पाकिस्तानी बल्लेबाज सऊद शकील ने दौड़कर ही 4 रन पूरे कर लिए। पाकिस्तान क्रिकेट ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

रिजवान और सऊद शकील ने लगाए शतक

पाकिस्तान के लिए अब्दुला शफीक (2 रन), शान मसूद (6 रन), बाबर आजम (जीरो रन) बड़ी पारियां खेल पाए। लेकिन इसके बाद सैम अयूब और सऊद शकील ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। इन दोनों ही प्लेयर्स ने पाकिस्तानी टीम को मुश्किल से निकाला। अयूब ने 56 रन बनाए। पांचवें विकेट के लिए मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील के बीच 240 रनों की साझेदारी हुई। सकील ने 141 रन बनाए, तो वहीं रिजवान ने 171 रनों की पारी खेली। रिजवान साल 2009 के बाद 150 प्लस रनों की पारी खेलने वाले पहले पाकिस्तानी विकेटकीपर बने हैं। 

यह भी पढ़ें: 

PAK vs BAN: सऊद शकील ने धमाकेदार शतक से डॉन ब्रैडमैन के खास क्लब में बनाया अपना दबदबा

आखिरकार इस बल्लेबाज ने खत्म किया 890 दिनों का सूखा, टेस्ट क्रिकेट में लगाया अपना तीसरा शतक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल