1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में रिटायरमेंट की उम्र में हुआ डेब्यू, 38 साल के अफरीदी को मिला पहला टेस्ट खेलने का मौका

पाकिस्तान में रिटायरमेंट की उम्र में हुआ डेब्यू, 38 साल के अफरीदी को मिला पहला टेस्ट खेलने का मौका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 20, 2025 11:46 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 11:47 am IST

PAK vs SA: रावलपिंडी में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के 38 साल के खिलाड़ी को अपना पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला है।

asif afridi- India TV Hindi
आसिफ अफरीदी Image Source : @ASIFAFRIDI65

Asif Afridi Test Debut: पाकिस्तान की सरजमीं पर दूसरे टेस्ट मैच का आगाज हो चुका है। लाहौर में पहला टेस्ट हारने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अब रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लेफ्ट-आर्म स्पिनर आसिफ अफरीदी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। दिलचस्प बात ये है कि आसिफ अफरीदी ने 38 साल से ज्यादा की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का बड़ा कारनामा किया है। 

आसिफ अफरीदी को तेज गेंदबाज हसन अली की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। 38 साल और 299 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने के बाद आसिफ पाकिस्तान के इतिहास में तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। शाहीन शाह अफरीदी ने आसिफ को टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी। 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगभग 200 विकेट

पेशावर के इस 38 साल और 299 दिन के क्रिकेटर ने अब तक 57 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 95 पारियों में 198 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान 13 बार एक पारी में पांच विकेट चटकाने का कमाल किया हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज टेस्ट डेब्यू खिलाड़ी मिरान बख्श हैं, जिन्होंने 29 जनवरी 1955 को भारत के खिलाफ लाहौर में 47 साल और 284 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इसके अलावा, अमीर एलाही ने 16 अक्टूबर 1952 को भारत के खिलाफ दिल्ली में 44 साल और 45 दिन की उम्र में पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। अमीर टेस्ट डेब्यू करने वाले पाकिस्तान दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

जेम्स साउथर्टन सबसे उम्रदराज

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे उम्रदराज टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स साउथर्टन के नाम दर्ज है। साउथर्टन 15 मार्च 1877 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49 साल और 119 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेला। 21वीं सदी में, सबसे उम्रदराज टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड एड जॉयस के नाम है। उन्होंने 11 मई 2018 को आयरलैंड के लिए पाकिस्तान के खिलाफ डबलिन (मलाहाइड) में 39 साल और 231 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, आसिफ अफरीदी।

यह भी पढ़ें

'उनके लिए फॉर्म बस एक शब्द है', विराट को लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी ने दिया ऐसा बयान

बेकार गई हरमनप्रीत और मंधाना की पारी, भारत ने गंवाया जीता हुआ मैच, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्र

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल