1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूरी तरह बौखला चुका है पाकिस्तान, अब लाइव टीवी पर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव को दे दी गाली

पूरी तरह बौखला चुका है पाकिस्तान, अब लाइव टीवी पर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव को दे दी गाली

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 16, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 08:59 pm IST

एशिया कप 2025 में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के लोग बिलबिलाए हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व पाक खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने एक टीवी शो में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

14 सितंबर को भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से पीट दिया। वहीं इस मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ भी नहीं मिलाया। इसको लेकर पाकिस्तान में काफी बवाल मचा हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद युसूफ ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मोहम्मद युसूफ ने लाइव टीवी पर सूर्या के लिए किया अपशब्द का इस्तेमाल

युसूफ ने लाइव टीवी पर भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। एंकर ने उन्हें बार-बार टोका कि नाम सूर्यकुमार यादव है, लेकिन वह फिर भी गलत तरीके से उनका नाम लेते रहे। युसूफ ने जिस तरह से उस शो में टीम इंडिया को लेकर बात की उससे ये जरूर पता चल गया कि भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बौखलाए हुए हैं।

यहां देखें मोहम्मद युसूफ का वो वीडियो

एंकर ने जब युसूफ से सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, उन्होंने गलत तरीके से सूर्यकुमार यादव का नाम लिया। इस दौरान शो में मौजूद एंकर ने उन्हें सही करने की कोशिश की लेकिन वह फिर भी उनके लिए अपशब्द बोलते रहे। मोहम्मद युसूफ ने इसके बाद आगे कहा कि इंडिया को शर्म आ रही है। वो किसी तरह जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अंपायर को साथ लाकर, रैफरी के जरिए टॉर्चर करवा रहे हैं। ये काफी ज्यादा हो रहा है।

टीम इंडिया पहुंच चुकी है सुपर-4 में

बता दें कि 14 सितंबर को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। ग्रुप स्टेज में दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने अब सुपर-4 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जबकि पाकिस्तान को सुपर-4 में पहुंचने के लिए 17 सितंबर को यूएई से होने वाला मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। अब देखना ये होगा कि यूएई के खिलाफ मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन कैसा रहता है।

21 सितंबर को हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच

अगर ग्रुप ए से इंडिया और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंचती है तो फैंस को फिर से 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिल सकता है। एशिया कप 2025 में भारत की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि भारत फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगा। लेकिन पाकिस्तान को लेकर ऐसा कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025: अब किससे होगा पाकिस्तान का अगला मुकाबला, सुपर 4 से बाहर होने का खतरा

28 रन बनाते ही लिटन दास रचेंगे इतिहास, शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ बन जाएंगे नंबर-1

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल