Monday, December 08, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने ODI और T20I स्क्वाड का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को दिखाया गया बाहर का रास्ता

पाकिस्तान ने ODI और T20I स्क्वाड का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को दिखाया गया बाहर का रास्ता

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज और T20I ट्राई सीरीज के लिए दो स्क्वाड की घोषणा की है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। बाबर आजम को दोनों स्क्वाड में बरकरार रखा गया है।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Nov 09, 2025 08:20 pm IST, Updated : Nov 09, 2025 08:20 pm IST
hasan nawaz- India TV Hindi
Image Source : AP हसन नवाज

पाकिस्तानी टीम को इस महीने के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। फिर श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लेना है। अब इन दोनों सीरीज के लिए पाकिस्तान ने दो स्क्वाड का ऐलान किया है। खास बात ये है कि हसन नवाज को दोनों ही स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे हसन नवाज

हसन नवाज को अब कायदे आजम ट्रॉफी में खेलने के लिए भेजा गया है। पाकिस्तानी टी20 टीम में उनकी जगह फखर जमां को शामिल किया गया है। नवाज ने अपने तीसरे T20I मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर सभी को प्रभावित किया था। लेकिन इसके बाद उनकी फॉर्म में गिरावट देखी गई और उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गए। वह अपने शुरुआती 10 T20I मैचों में से पांच बार जीरो पर आउट हुए हैं। खराब फॉर्म के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम में बनाए रखा, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

हसन नवाज कर रहे खराब प्रदर्शन

एशिया कप 2025 में भी हसन नवाज अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए और पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे बड़े सिरदर्द बने। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए चार वनडे मैचों में कुल 113 रन और 25 T20I मैचों में कुल 457 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे हैं। अब अगर घरेलू क्रिकेट में वह अच्छा करते हैं, तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है।

शाहीन अफरीदी को मिली है वनडे टीम की कमान

पाकिस्तानी वनडे टीम का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया है। उनकी कप्तानी में ही पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। वहीं टी20 टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है। दोनों टीमों में कई स्टार प्लेयर्स शामिल हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं। पाकिस्तानी टीम को 11 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद 17 नवंबर से ट्राई सीरीज शुरु होगी।

पाकिस्तानी टीम का स्क्वाड:

वनडे: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा।

T20I ट्राई सीरीज के लिए स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक।

यह भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीता दूसरा टेस्ट, अर्धशतक लगाकर 5 बल्लेबाज बने हीरो

लगातार 8 गेंदों में जड़े 8 छक्के, भारतीय बल्लेबाज ने रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement