1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs AFG: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने उतारा गुस्सा, इनके ऊपर फोड़ा हार का ठीकरा

PAK vs AFG: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने उतारा गुस्सा, इनके ऊपर फोड़ा हार का ठीकरा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 23, 2023 11:13 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 11:13 pm IST

Pakistan vs Afghanistan: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए 282 रनों का स्कोर बनाया था, जिसे अफगान टीम ने बड़ी आसानी से 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में 8 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। बाबर आजम की कप्तानी में टीम ने मेगा इवेंट के शुरुआती 2 मैचों में शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में सभी को पाकिस्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों और उसके बाद बललेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। पाक कप्तान बाबर आजम जहां इस हार से निराश दिखाई दिए वहीं उन्होंने खराब गेंदबाजी पर हार का ठीकरा भी फोड़ा।

हम गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों खराब की

बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शर्मनाक हार के बाद कहा कि "ये हार हमारे लिए एक बड़ा झटका है। हमने मैच में अच्छा स्कोर बनाया था। गेंदबाजी में हम उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके जिसकी उम्मीद थी। हम मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं ले पा रहे हैं। यदि आप खेल में एक भी विभाग में गलती करेंगे तो आपको हार का सामना करना पड़ेगा। हमने फील्डिंग में भी काफी खराब प्रदर्शन किया। जिसका खामियाजा हमें हार के रूप में भुगतना पड़ा। नई गेंद के साथ हमने शुरुआत अच्छी थी, लेकिन बीच के ओवरों में हमें विकेट लेने की जरूरत थी जहां हम कामयाब नहीं हो सके। अफगानिस्तान ने इस मैच में हमसे खेल के सभी विभागों में बेहतर खेला और जीत का श्रेय भी उन्हें दिया जाना चाहिए।

हारिस और शादाब का एक बार फिर दिखा खराब फॉर्म

पाकिस्तानी टीम की इस मुकाबले में गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उसमें सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन हारिस रउफ का देखने को मिला जिन्होंने अपने 8 ओवरों में 53 रन देने के साथ कोई भी विकेट हासिल नहीं किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बाहर रहने वाले शाबाद खान ने इस मैच में वापसी तो की लेकिन उनका गेंदबाजी में प्रदर्शन खराब ही देखने को मिला। शादाब ने 8 ओवरों में 6.10 के इकॉनमी रेट के साथ 49 रन दिए। इन दोनों के अलावा शाहीन अफरीदी ने भी 10 ओवरों में 58 रन दिए हालांकि वह एक विकेट हासिल करने में जरूर कामयाब हुए।

ये भी पढ़ें

World Cup 2023: अफगानिस्तान ने पहली बार वनडे में पाकिस्तान को धोया, ये खिलाड़ी बने जीत के हीरो

पाकिस्तान के लिए हार में बड़े विलेन बने ये 3 खिलाड़ी, वर्ल्ड कप में कर दिया टीम का बेड़ागर्क

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल