1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL की राह पर चला PSL, रिकॉर्ड तोड़ रकम में बिकी 2 टीमें, लीग में हैदराबाद और सियालकोट की एंट्री

IPL की राह पर चला PSL, रिकॉर्ड तोड़ रकम में बिकी 2 टीमें, लीग में हैदराबाद और सियालकोट की एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 08, 2026 11:55 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 12:00 am IST

पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL में 2 नई टीमों की एंट्री हो गई है। हैदराबाद और सियालकोट अब PSL की सातवीं और आठवीं फ्रेंचाइजी बन गई हैं।

pakistan super league- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग Image Source : PTI

इसमें कोई शक नहीं है कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL दुनिया की सबसे मशहूर T20 लीग है। पाकिस्तान सुपर लीग IPL के सामने कही नहीं टिकती है। इसके बावजूद PSL भारतीय T20 लीग की नकल करने में लगी रहती है। यही वजह है कि PSL अपना विस्तार करने में जुटी है। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस सीजन से दो नई टीमों की एंट्री हो गई है। हैदराबाद और सियालकोट अब PSL की सातवीं और आठवीं फ्रेंचाइजी होंगी। यह फैसला उस ऐतिहासिक नीलामी के बाद आया, जिसमें फ्रेंचाइजी फीस ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। नीलामी में अमेरिका स्थित एविएशन और हेल्थकेयर ग्रुप FKS और रियल एस्टेट ग्रुप OZ डेवलपर्स ने बाजी मारी। FKS ने 1.75 बिलियन पाकिस्तानी रुपये (करीब 6.2 मिलियन डॉलर) में हैदराबाद फ्रेंचाइजी खरीदी, जबकि OZ डेवलपर्स ने PKR 1.85 बिलियन पाकिस्तानी रुपये (करीब 6.55 मिलियन डॉलर) की बोली लगाकर सियालकोट टीम अपने नाम की। ये दोनों PSL इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई हैं।

बिडिंग वॉर में FKS ने मारी बाजी

पहली टीम की बेस प्राइस PKR 1.1 बिलियन तय की गई थी, जो PCB को 10 साल तक सालाना दी जाने वाली फ्रेंचाइजी फीस है। हालांकि FKS के CEO फवाद सरवर की अगुआई में कंपनी ने शुरुआत में ही PKR 1.4 अरब की बोली लगाकर सबको चौंका दिया। इसके बाद FKS और फिनटेक कंपनी i2c के बीच जबरदस्त बोली युद्ध हुआ। FKS ने क्रमशः 1.54 बिलियन, 1.68 बिलियन और अंततः 1.75 बिलियन की बोली लगाकर हैदराबाद फ्रेंचाइजी हासिल कर ली। हालांकि, यह राशि तकनीकी तौर पर 2018 में मल्तान सुल्तान्स की कीमत से कम है, लेकिन डॉलर रेट के मौजूदा हिसाब से देखा जाए तो हैदराबाद PSL इतिहास की सबसे महंगी सालाना फीस वाली टीम बन गई है।

अन्य टीमों से कई गुना ज्यादा फीस

PSL की मौजूदा टीमों में सबसे ज्यादा फीस लाहौर कलंदर्स चुकाते हैं, जो करीब PKR 670 मिलियन है। ऐसे में हैदराबाद की सालाना फ्रेंचाइजी फीस लगभग तीन गुना ज्यादा है और यह लाहौर, कराची और पेशावर की संयुक्त फीस के बराबर मानी जा रही है। नीलामी के बाद फवाद सरवर ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि हम PSL टीम के मालिक हैं। यह बचपन का सपना था। गली क्रिकेट से लेकर आज तक का सफर गर्व से भर देने वाला है।

सियालकोट बना PSL की सबसे महंगी टीम

पहली टीम की ऊंची कीमत को देखते हुए दूसरी टीम की बेस प्राइस 1.7 बिलियन PKR रखी गई। इस बार बोली में सीमित कंपनियों ने हिस्सा लिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया आधारित OZ ग्रुप, जिसके CEO हमजा मजीद हैं, ने PKR 1.85 बिलियन की बोली लगाकर सियालकोट फ्रेंचाइजी जीत ली। इस दौरान कुछ पसंदीदा दावेदार जैसे टेलीकॉम कंपनी जैज और सोलर एनर्जी क्षेत्र की इनवरेक्स ग्रुप ने बोली में हिस्सा ही नहीं लिया। 

यह भी पढ़ें:

4 खिलाड़ियों को छोड़कर सभी भारतीय प्लेयर्स पहले ODI के लिए बड़ौदा पहुंचे, बड़ी वजह भी सामने आई

IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, तिलक वर्मा हुए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल