1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी की छुट्टी, इस खिलाड़ी को कप्तानी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी की छुट्टी, इस खिलाड़ी को कप्तानी

 Published : May 21, 2025 03:33 pm IST,  Updated : May 21, 2025 03:33 pm IST

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में जगह नहीं दी गई है। टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है।

babar azam and mohammad rizwan- India TV Hindi
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान अगली सीरीज के लिए कर दिया गया है। खास बात ये है कि इसमें भी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अलावा शाहीन शाह अफरीदी को जगह नहीं दी गई है। पाकिस्तानी टीम इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक बार फिर से सलमान अली आगा को कप्तान बनाया गया है। तीन बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने जहां एक ओर सवाल उठ रहे हैं, वहीं देखना ये भी होगा कि पीसीबी की सेलेक्शन कमेटी आखिर किस ओर सोच रही है। 

पांच मैचों की सीरीज अब तीन मैचों तक ही गई सीमित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। पहले ये सीरीज पांच मैचों की होने वाली थी, लेकिन अब इसे घटाकर तीन मैचों तक ही सीमित कर दिया गया है। पाकिस्तान के 16 खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी गई है। हालांकि उसमें बाबर, शाहीन और रिजवान का नाम नहीं है। सीरीज के सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब इस सीरीज के होने पर ही संकट के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन पता चला है कि पीसीबी और बीसीबी के बीच हुई मीटिंग के बाद तीन मैचों की सीरीज को हरी झंडी दे दी गई है। 

जल्द जारी किया जाएगा सीरीज का नया शेड्यूल

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ये सीरीज पहले 25 मई से होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है, नया शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। पीएसएल को कुछ दिन के सस्पेंड ​किया गया था, इसलिए इसे दोबारा से रिशेड्यूल करना पड़ रहा है। सीरीज के लिए जहां एक ओर सलमान अली आगा को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं शादाब खान उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। 

टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल