1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WCL 2025 Final: खिताब के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगी ये टीम, भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फाइनल

WCL 2025 Final: खिताब के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगी ये टीम, भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फाइनल

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 02, 2025 08:16 am IST,  Updated : Aug 02, 2025 08:16 am IST

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL 2025) में फाइनल मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी जंग होगी।

WCL 2025 Final:- India TV Hindi
एजबेस्टन Image Source : GETTY

PAK vs SA, WCL 2025 Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स यानी WCL 2025 का 18 जुलाई को आगाज हुआ था और 2 हफ्ते से ज्यादा बीतने के बाद अब खिताबी जंग की घड़ी आ चुकी है। फाइनल 2 अगस्त को पाकिस्तान चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करने का फायदा पाकिस्तानी टीम को मिला। पाकिस्तान ने बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, साउथ अफ्रीका ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मैच का टिकट अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 1 रनों से हराया। अब खिताब के लिए पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। आइए जानते हैं कि कब और कहां खेला जाएगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2025 का फाइनल मुकाबला और भारत में कैसे देख पाएंगे दोनों टीमों के बीच की जंग।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, WCL 2025 फाइनल मैच डिटेल्स

  • तारीख: 2 अगस्त 2025
  • दिन: शनिवार
  • समय: रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • वेन्यू: एजबेस्टन, बर्मिंघम

भारत में किस टीवी चैनल पर होगा WCL 2025 फाइनल का सीधा प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स भारत में WCL 2025 का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है। पाकिस्तान चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में पाकिस्तान चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान चैंपियंस टीम: शरजील खान, कामरान अकमल (विकेटकीपर), फवाद आलम, उमर अमीन, आसिफ अली, शोएब मलिक (कप्तान), इमाद वसीम, आमिर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, सईद अजमल, सोहैब मकसूद, मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज, रुम्मन रईस, शाहिद अफरीदी, सरफराज अहमद, मिस्बाह-उल-हक, यूनिस खान, अब्दुल रज्जाक।

 साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम: रिचर्ड लेवी, एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, जीन-पॉल डुमिनी, जे जे स्मट्स, एल्बी मोर्कल, डेन विलास (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, क्रिस मॉरिस, हार्डस विलोजेन, इमरान ताहिर, मोर्ने वैन विक, आरोन फांगिसो, डुआन ओलिवियर, सारेल इरवी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान चैंपियंस: शरजील खान, कामरान अकमल (विकेटकीपर), फवाद आलम, उमर अमीन, आसिफ अली, शोएब मलिक (कप्तान), इमाद वसीम, आमिर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, सईद अजमल।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस: एबी डिविलियर्स (कप्तान), जे जे स्मट्स, जैक्स रूडोल्फ, सारेल एर्वी, जीन-पॉल डुमिनी, हेनरी डेविड्स, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, हार्डस विलोजेन, आरोन फांगिसो, डुआन ओलिवियर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल