चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें कराची के नेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा। इस मैच में जीत दर्ज करते ही पाकिस्तान की टीम कुछ ऐसा कारनामा करेगी, जो इससे पहले वो कभी नहीं कर पाई।
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के आंकड़े
आपको बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी में आज तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम तीन बार आमने-सामंने हुई है और तीनों ही मुकाबलों में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम पहली बार 2000 में आमने-सामने हुई थी और वो मैच नैरोबी में खेला गया था। उस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।
उसके बाद दूसरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत 2006 में हुई थी। ये मैच मोहाली में खेला गया था। वहां भी कीवी टीम ने 51 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था। वहीं दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे आखिरी मुकाबला साल 2009 में खेला गया था। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग स्टेडियम में हुआ था, जहां न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब इन आंकड़ों को देखने के बाद अब यह कहना गलत नहीं होगा कि, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कीवी टीम का दबदबा रहा है।
ट्राई सीरीज में भी पाकिस्तान को मिली थी हार
वहीं दोनों टीमों के हालिया रिकार्ड्स की बात करें तो हाल ही में एक दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच एक ट्राई सीरीज खेला गया था। इस ट्राई सीरीज में भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही मैच में न्यूजीलैंड की टीम जीतने में कामयाब रही थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि 19 फरवरी को जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो वहां रिजवान एंड कंपनी किस अप्रोच के साथ मैदान पर उतरती है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड:
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, काइल जैमीसन।'
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, कामरान गुलाम, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ।
यह भी पढ़ें
IND vs BAN: मिस्ट्री और हिस्ट्री के फेर में टीम इंडिया, रोहित शर्मा को करनी होगी माथापच्ची
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐला