1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Womens World Cup 2025: पाकिस्तान ने किया वर्ल्ड कप के स्क्वाड का ऐलान, ये खिलाड़ी पहली बार ODI टीम में शामिल

Womens World Cup 2025: पाकिस्तान ने किया वर्ल्ड कप के स्क्वाड का ऐलान, ये खिलाड़ी पहली बार ODI टीम में शामिल

 Published : Aug 25, 2025 11:06 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 11:13 am IST

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम की कमान फातिमा सना को मिली है। पिछले कुछ समय से उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए दमदार खेल दिखाया है।

fatima sana- India TV Hindi
फातिमा सना Image Source : GETTY

Women World Cup 2025 Pakistan Squad: महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। लेकिन पाकिस्तानी टीम अपने सभी मैच श्रीलंकाई धरती पर खेलेगी। अब आगामी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी महिला टीम के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान फातिमा सना को मिली है। मनुीबा अली को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।

इमान फातिमा ने किया दमदार प्रदर्शन

इमान फातिमा को पहली बार पाकिस्तानी महिला वनडे टीम की स्क्वाड में जगह मिली है। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक कुल 3 T20I मैचों में कुल 27 रन बनाए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के नेशनल टी20 टूर्नामेंट में भी उन्होंने दमदार खेल दिखाया था। अब सेलेक्टर्स ने उन्हें अच्छे खेल का इनाम दिया है।

पाकिस्तानी महिला टीम ने क्वालीफायर में किया था कमाल

वर्ल्ड कप के स्क्वाड में नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदाफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार और सैयदा अरूब शाह को भी जगह मिली है। पाकिस्तानी महिला टीम ने इस साल आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में क्वालीफाई किया था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीते थे और पहला स्थान हासिल किया था। 

5 अक्टूबर को भारत से होगा मुकाबला

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम अपने सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। टीम अपना पहला मुकाबला 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद पांच अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला होगा। अगर पाकिस्तानी महिला टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये दोनों मुकाबले कोलंबो के मैदान पर होंगे।

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम का स्क्वाड:

फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उपकप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिद्रा नवाज, सैयदा अरूब शाह

ट्रेवलिंग रिजर्व:

गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

यह भी पढ़ें:

एक रन से रोमांचक मुकाबला जीतकर WDPL 2025 की विजेता बनी ये टीम, सांसें रोक देने वाला हुआ फाइनल

मोहम्मद रिजवान बने अपनी टीम के सबसे बड़े विलेन, CPL में भी नहीं चल रहा है बल्ला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल