1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप टीम से 8 प्लेयर्स को किया गया बाहर

श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप टीम से 8 प्लेयर्स को किया गया बाहर

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 18, 2026 07:38 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 07:42 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान महिला टीम के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। टी20 सीरीज के स्क्वॉड में कई बड़े बदलाव हुए हैं, इस सीरीज में मुनीबा अली टी20 टीम की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी।

Pakistan Womens Team- India TV Hindi
पाकिस्तान महिला टीम Image Source : AP

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम 23 जुलाई से 4 अगस्त तक श्रीलंका के दौरे पर रहेगी, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम के मुकाबले इस बार की टी20 टीम में 8 बड़े बदलाव किए गए हैं यानी आधी से ज्यादा टीम बदल गई है। इस दौरे की शुरुआत पहले 3 वनडे मैचों से होगी और ये सभी मैच हंबनटोटा के राजपक्षे स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा।

टी20 सीरीज के लिए युवा प्लेयर्स को मिला है मौका

पिछले टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले इस बार पाकिस्तान की टी20 टीम में 8 बड़े बदलाव किए गए हैं। सेलेक्टर्स ने इस बार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम में 3 ऐसी खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अब तक कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इनमें सबसे पहले ओपनर बल्लेबाज ईमान नसीर का नाम है, जो पहले अंडर-19 टीम की कप्तान रह चुकी हैं। दूसरी खिलाड़ी माहम अनीस हैं, वह 2025 के जूनियर वर्ल्ड कप में खेल चुकी हैं। तीसरी खिलाड़ी हैं 23 साल की मोमिना रियासत, जो बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं और पाकिस्तान के लिए इससे पहले 3 वनडे मैच खेल चुकी हैं।

टी20 सीरीज में मुनीबा अली करेंगी पाकिस्तान की कप्तानी

इस बार टी20 मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी मुनीबा अली करेंगी। दरअसल रेगुलर कप्तान फातिमा सना टी20 मैच नहीं खेल पाएंगी क्योंकि वह इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में खेलने जा रही हैं। फातिमा इस बड़ी लीग में चुने जाने वाली पाकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी हैं, उन्हें बर्मिंघम फिनिक्स की टीम ने इस सीजन के लिए अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा था। पाक टीम वहां ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

वनडे टीम में दो अनकैप्ड प्लेयर्स को मिला है मौका 

टी20 मैचों से पहले वनडे मैच खेले जाएंगे। इन वनडे मैचों के लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का चयन किया है और फातिमा सना इस टीम की कप्तान होंगी। इस टीम में माहम अनीस और सायरा जबीन नाम की दो अनकैप्ड प्लेयर को चुना गया है। दोनों ने आज तक पाकिस्तान के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अब इस दौरे पर पाकिस्तान की टीम दोनों सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, गुल फिरोजा, महम अनीस, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सदफ शमास, सायरा जबीन, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

मुनीबा अली सिद्दीकी (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एयमान फातिमा, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा और विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में रचेंगे इतिहास, भारत की बन जाएगी सबसे लंबी जोड़ी

लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल