1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप विनर कोच की मुंबई इंडियंस में हुई एंट्री, IPL 2025 से पहले लिया बड़ा फैसला

T20 वर्ल्ड कप विनर कोच की मुंबई इंडियंस में हुई एंट्री, IPL 2025 से पहले लिया बड़ा फैसला

 Published : Oct 16, 2024 02:13 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 02:21 pm IST

मुंबई इंडियंस की टीम ने पारस म्हाम्ब्रे को आईपीएल 2025 से पहले गेंदबाजी कोच बनाया है। वह भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब गेंदबाजी कोच के तौर पर जीत चुके हैं।

रोहित शर्मा और पारस म्हाम्ब्रे- India TV Hindi
रोहित शर्मा और पारस म्हाम्ब्रे Image Source : PTI

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई ने रोहित की जगह हार्दिक को कैप्टन बनाया था। इसके बाद आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। अब आईपीएल 2025 से पहले मुंबई ने बड़ा फैसला लेते हुए पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच बनाया है। वह श्रीलंका के दिग्गज बॉलर लासिथ मलिंगा के साथ ये बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम ने कुछ समय पहले ही महेला जयवर्धने को कोच नियुक्त किया है। 

पहले भी मुंबई इंडियंस का रह चुके हैं हिस्सा 

पारस म्हाम्ब्रे के पास कोचिंग का अपार अनुभव है, जो मुंबई इंडियंस के काम आ सकता है। पारस टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। पिछले 12 सालों से उन्होंने महाराष्ट्र, बंगाल, बड़ौदा और विदर्भ को कोचिंग दी है। वह चार साल तक मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रहे। अब उनकी दोबारा मुंबई की टीम में वापसी हुई है। वह भारत-ए टीम के लिए भी गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। 

17 साल की उम्र में खेला था पहला फर्स्ट क्लास मैच

पारस म्हाम्ब्रे ने 17 साल की उम्र में पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था। उन्होंने 91 फर्स्ट क्लास मैचों में 24.36 की औसत से 284 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1996 में इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट और 3 वनडे मैचों में भारत के लिए भी खेला। दो टेस्ट मैचों में उनके नाम दो विकेट और तीन वनडे में तीन विकेट दर्ज हैं। अपने करियर के दौरान, उन्होंने मुंबई के साथ कई घरेलू खिताब जीते हैं।

आईपीएल 2024 में आखिरी पायदान पर थी मुंबई इंडियंस की टीम

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था।  हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का कोई दांव नहीं चला। उनको कप्तान बनाए जाने के बाद क्रिकेट फैंस ने उनकी स्टेडियम में हूटिंग भी की थी। आईपीएल 2024 में मुंबई की टीम 10 में सिर्फ चार मुकाबले ही जीतने में सफल हो पाई थी और टीम ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं किया था। 

यह भी पढ़ें:

भारत में कैसे देख सकते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले? जानिए समय से लेकर स्क्वाड तक की जानकारी

विराट कोहली नए मुकाम के करीब, अब तक केवल 3 भारतीय बल्लेबाज ही कर पाए हैं ये करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल