1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 3 ओवर में ही पैट कमिंस के नाम हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

3 ओवर में ही पैट कमिंस के नाम हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

 Published : May 05, 2025 09:29 pm IST,  Updated : May 05, 2025 09:29 pm IST

Pat Cummins: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले में कमाल की गेंदबाजी की है। उनके कारण ही दिल्ली की टीम पावरप्ले में ज्यादा रन नहीं बना पाई।

पैट कमिंस- India TV Hindi
पैट कमिंस Image Source : AP

पैट कमिंस आईपीएल 2025 में अब तक अपनी लय में नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए और उन्होंने पारी की शुरुआत से ही घातक गेंदबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

पारी की पहली गेंद पर ही लिया विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी का पहला ओवर पैट कमिंस ने किया। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने करुण नायर को आउट कर दिया। फिर ओवर में भी उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग की और सिर्फ तीन रन दिए। इससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम दबाव में आ गई।

दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग ऑर्डर की उड़ाईं धज्जियां

इसके बाद कमिंस ने पारी का तीसरा ओवर किया। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस को पवेलियन भेजा। वहीं पांचवें ओवर की पहले गेंद पर उन्होंने अभिषेक पोरेल को आउट कर दिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग ऑर्डर को अच्छी बॉलिंग से तहस-नहस कर दिया। उनके आगे दिल्ली के बल्लेबाज रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे।

पावरप्ले में ही हासिल किए तीन विकेट

पावरप्ले में उन्होंने तीन ओवर किए और हर ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया। इस तरह से वह आईपीएल मैच के पावरप्ले में तीन विकेट हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था। उन्होंने मैच में चार ओवर किए और 19 रन देकर तीन अहम विकेट हासिल किए। वह काफी किफायती साबित हुए।

दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में बनाए सिर्फ 26 रन

पैट कमिंस के अलावा हर्षल पटेल ने भी पावरप्ले में अक्षर पटेल का विकेट हासिल किया। इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में चार विकेट के नुकसान पर सिर्फ 26 रन ही बना सकी। दिल्ली के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। टीम के लिए ट्रिस्टन स्टबस और आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा 41-41 रनों की पारी खेली, लेकिन इन दोनों को बाकी के प्लेयर्स का साथ नहीं मिला। इसी वजह से पूरी टीम सिर्फ 133 रन ही बना सकी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल