1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैट कमिंस को लेकर SRH की बढ़ी टेंशन, IPL 2026 सीजन को बीच में छोड़कर वापस लौटे घर

पैट कमिंस को लेकर SRH की बढ़ी टेंशन, IPL 2026 सीजन को बीच में छोड़कर वापस लौटे घर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 04, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 04:36 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना ही मैदान पर खेलने उतरी थी। वहीं अब कमिंस सीजन के बीच में ही वापस अपने देश लौट गए हैं, जिसमें वह अपनी बैक इंजरी का स्कैन कराने के लिए गए हैं।

Pat Cummins- India TV Hindi
पैट कमिंस Image Source : AFP

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 सीजन में अब तक 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्होंने एक में जीत हासिल की है तो वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों ही मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन ने संभाली थी। हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस को लेकर पहले ही साफ कर दिया गया था कि वह अपनी बैक इंजरी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं जिसके चलते वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। हालांकि कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड के साथ जुड़ गए थे, जिसके बाद अब वह वापस अपने देश लट रहे हैं, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद की टेंशन जरूर बढ़ गई है।

स्कैन रिपोर्ट सही होने पर ही वापस लौटेंगे पैट कमिंस

पैट कमिंस को लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि वह अपनी पीठ की चोट का स्कैन कराने के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, जहां पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देखरेख में उनका स्कैन किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट सही आने के बाद ही कमिंस वापस आईपीएल में खेलने के लिए लौटेंगे। पैट कमिंस 3 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच के खत्म होने के बाद ही वापस ऑस्ट्रेलिया के लिए लौट गए थे। इसके बाद अब यदि उनके स्कैन की रिपोर्ट सही आती है तो वह 17 अप्रैल को वापस सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे।

लखनऊ से है हैदराबाद का अगला मुकाबला

आईपीएल 2026 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और उनके दो अंक हैं। वहीं उनको अपना अगला मैच अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के खिलाफ खेलना है। हैदराबाद की नजरें इस मैच में भी जीत हासिल कर अपनी स्थिति को प्वाइंट्स टेबल में और मजबूत करने पर रहने वाली हैं, जिसमें उनके लिए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा काफी अहम खिलाड़ी रहेंगे, जिनका पिछले मैच में बल्ले से कमाल देखने को मिला था। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी पर भी सभी की नजरें रहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए पिछला सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था, लेकिन इस सीजन उनसे सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

DC vs MI: कप्तान हार्दिक पांड्या क्यों हैं बाहर? टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने किया साफ

सुनील गावस्कर ने खोली CSK की पोल, बताया क्या है टीम की कमजोर कड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल