1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs DC: दिल्ली ने बिगाड़ा पंजाब का खेल, रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी

PBKS vs DC: दिल्ली ने बिगाड़ा पंजाब का खेल, रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 17, 2023 07:03 pm IST,  Updated : May 17, 2023 11:24 pm IST

PBKS vs DC: पंजाब किंग्स को एक अहम मुकाबले में दिल्ली की टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

Delhi Capitals- India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : PTI

PBKS vs DC: आईपीएल 2023 के 64वें मैच में आज पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम थी। इस मैच में दिल्ली की टीम ने 15 रन से जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने बोर्ड पर 213 रन लगाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 198 रन बना पाई। इससे पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

PBKS vs DC मैच का स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

रोमांचक मैच में पंजाब की हार

इस मैच में पंजाब की टीम टारगेट के पास पहुंचकर भी हार गई। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। लेकिन वो भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। वहीं अथर्व तायडे ने 55 रन बनाए। इसके अलावा पंजाब की टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। दिल्ली की टीम की ओर से एनरिच नॉर्खिया और ईशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

दिल्ली के बल्लेबाजों का कमाल

दिल्ली के बल्लेबाजों ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 213 रन लगाए। पारी की शुरुआत करने आए दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बना दिए। वहीं उनके जोड़ीदार पृथ्वी शॉ ने 54 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए राइली रूसो ने मैदान में आतंक मचा दिया। उन्होंने 37 गेंदों पर 82 रन बना डाले। उनकी पारी में 6 छक्के और 6 चौके शामिल थे।  

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल