PBKS vs GT: IPL 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं। मुल्लांपुर में खेले जाने वाले इस मैच में कई बड़े नाम मैदान पर उतरेंगे, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। सीजन के चौथे मुकाबले में सिर्फ टीमों की ताकत ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच होने वाली व्यक्तिगत टक्कर भी अहम भूमिका निभाएगी। आज के मैच में कुछ ऐसे मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहां एक ओर स्टार बल्लेबाज रन बनाने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी ओर धाकड़ गेंदबाज उन्हें रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। यही टक्कर इस मुकाबले को और रोमांचक बनाने वाली है। आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों के बीच होगी आपसी जंग।
शुभमन गिल - साई सुदर्शन बनाम मार्को येनसन
गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन पिछले सीजन में बेहद खतरनाक साबित हुई थी। दोनों ने मिलकर 912 रन की साझेदारी की थी, जिसमें सुदर्शन ने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती थी। ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए मार्को येनसन का रोल बेहद अहम होगा। पावरप्ले में अगर येनसन इस जोड़ी को तोड़ने में सफल होते हैं, तो मैच की दिशा बदल सकती है। दिलचस्प बात यह है कि गिल ने अब तक IPL में येनसन के खिलाफ 33 गेंदों में सिर्फ 38 रन ही बनाए हैं, जो इस मुकाबले को और रोमांचक बनाता है।
युजवेंद्र चहल बनाम जोस बटलर
मिडिल ओवर्स में यह मुकाबला बेहद अहम साबित हो सकता है। चहल की स्पिन गेंदबाजी के सामने बटलर अक्सर संघर्ष करते नजर आए हैं। IPL में बटलर ने चहल के खिलाफ 32 गेंदों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं और एक बार आउट भी हुए हैं। अगर बटलर को बड़ी पारी खेलनी है, तो उन्हें चहल के खिलाफ नई रणनीति के साथ उतरना होगा।
श्रेयस अय्यर बनाम राशिद खान
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की रीढ़ श्रेयस अय्यर हैं, और उन्हें रोकने की जिम्मेदारी गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान पर होगी। राशिद ने IPL में अय्यर को 2 बार आउट किया है और उनके खिलाफ रन भी काफी कम दिए हैं। अय्यर का स्ट्राइक रेट राशिद के खिलाफ 116.27 है, जो T20 के लिहाज से ज्यादा प्रभावी नहीं माना जाता। ऐसे में यह भिड़ंत मैच का टर्निंग पॉइंट बन सकती है।
यह भी पढ़ें:
बड़ी खबर, ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी
IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग